NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शत्रुघ्न सिन्हा पारिवारिक टकराव की खबरों पर भड़के, बोले- परिवार पर हमला बर्दाश्त नहीं करूंगा
    अगली खबर
    शत्रुघ्न सिन्हा पारिवारिक टकराव की खबरों पर भड़के, बोले- परिवार पर हमला बर्दाश्त नहीं करूंगा
    सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की शादी पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा

    शत्रुघ्न सिन्हा पारिवारिक टकराव की खबरों पर भड़के, बोले- परिवार पर हमला बर्दाश्त नहीं करूंगा

    लेखन नेहा शर्मा
    Jul 07, 2024
    12:27 pm

    क्या है खबर?

    जब से शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने दूसरे धर्म में शादी की है, वह और उनका परिवार लगातार चर्चा में है। आए दिन उनके परिवार और पारिवारिक रिश्तों से जुड़ी नई खबर सुनने को मिल रही है।

    कभी सोनाक्षी और उनके भाई लव सिन्हा के बीच मतभेद सामने आ रहे हैं तो कभी ये कि उनका परिवार सोनाक्षी से नाराज है और उनके इस रिश्ते से नाखुश है।

    अब इन खबरों पर शत्रुघ्न ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

    पहला मौका

    पहली बार दूसरे धर्म में शादी नहीं हुई- शत्रुघ्न

    टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में शत्रुघ्न ने कहा, ष्बहुत बड़े-बड़े संकट देखे हैं हमने और यह तो कुछ भी नहीं है।"

    उन्होंने दोनों समुदायों के बीच अंतर के बारे में कहा, "इसमें परेशान होने वाली कोई बात नहीं थी। हम भी आम परिवार की तरह थे, जहां शादी हो रही थी। यह पहली बार नहीं है कि इस तरह की शादी (अंतर-धार्मिक) हुई हो। हमारे परिवार को दुष्प्रचार के अभियान का शिकार बनाया गया।"

    दो टूक

    "पारिवारिक मामले परिवार के भीतर ही रहने चाहिए"

    शत्रुघ्न बोले, "हमें इतनी ज्यादा तवज्जो क्यों मिली, ये आप मुझसे बेहतर जानते होंगे। मैं यहां साफ कर दूं कि अपने परिवार पर हमला बर्दाश्त नहीं करूंगा। पारिवारिक मामले परिवार के भीतर ही रहने चाहिए। जैसा कि मैंने कहा, परिवार में किससे मतभेद नहीं होते? हम कुछ मुद्दों पर असहमत हो सकते हैं और बहस कर सकते हैं, लेकिन आखिरकार हम एक परिवार हैं और कोई भी हमें तोड़ नहीं सकता।"

    खुशी

    बेटी के लिए खुश हैं शत्रुघ्न

    शत्रुघ्न ने यह भी कहा कि एक पिता के तौर पर वह अपनी बेटी के लिए खुश हैं और उनकी जिंदगी के फैसले का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा, "उसकी खुशी हमारी खुशी है। हम उसे खुश देखकर खुश हैं। मुझे यकीन है कि जहीर उसे खुश रखेगा।"

    बता दें कि सोनाक्षी ने बीते महीने 7 साल की डेटिंग के बाद अभिनेता जहीर इकबाल के साथ शादी की थी। विवादों से बचने के लिए दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी।

    आगामी फिल्म

    सोनाक्षी 'ककुड़ा' में आएंगी नजर

    काम के मोर्चे पर बात करें तो सोनाक्षी को आखिरी बार संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में देखा गया था।

    अब उन्हें फिल्म 'ककुड़ा' में देखा जाएगा, जिसमें उनके साथ रितेश देशमुख और साकिब सलीम अनजर आएंगे। यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर 12 जुलाई को रिलीज हो रही है।

    उधर जहीर ने सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'नोटबुक' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वह आखिरी बार फिल्म 'रुसलान' में दिखे थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शत्रुघ्न सिन्हा
    सोनाक्षी सिन्हा
    जहीर इकबाल
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    शत्रुघ्न सिन्हा

    कांग्रेस की टिकट पर पटना साहिब से चुनाव लड़ सकते हैं भाजपा के बागी शत्रुघ्न सिन्हा नरेंद्र मोदी
    बिहार में NDA उम्मीदवारों का ऐलान, शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट कटा, रविशंकर प्रसाद लड़ेंगे चुनाव बिहार
    कांग्रेस का हाथ थामेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, पटना साहिब से लड़ सकते हैं चुनाव बिहार
    भारी दिल के साथ भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिंहा, मोदी-शाह से थे नाराज बिहार

    सोनाक्षी सिन्हा

    'हीरामंडी' को लेकर उत्साहित हैं सोनाक्षी सिन्हा, बोलीं- मैं हमेशा खलनायक की भूमिका निभाना चाहती थी नेटफ्लिक्स
    भंसाली ने खड़े होकर की थी सोनाक्षी सिन्हा की सराहना, नहीं हुआ था अभिनेत्री को विश्वास संजय लीला भंसाली
    'हीरामंडी' के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने लिया सबसे ज्यादा मेहनताना, जानिए बाकी कलाकारों की फीस हीरा मंडी
    सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान के बारे में कहा- लापरवाह हैं, लेकिन काम के पाबंद हैं सलमान खान

    जहीर इकबाल

    जहीर इकबाल के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्हा सेलिब्रिटी गॉसिप
    जहीर इकबाल ने प्रोड्यूसर मुदस्सर अजीज के साथ साइन की तीन फिल्मों की डील आगामी फिल्में
    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को करेंगे शादी- रिपोर्ट  सोनाक्षी सिन्हा
    सोनाक्षी सिन्हा के होने वाले पति जहीर इकबाल कौन हैं?  सोनाक्षी सिन्हा

    बॉलीवुड समाचार

    #NewsBytesExplainer: OTT पर किस लालच में रिलीज हो रहीं फिल्में, थिएटर रिलीज से कितनी अलग? OTT प्लेटफॉर्म
    'औरों में कहां दम था' में निर्देशक ने क्यों नहीं किया डी-एजिंग तकनीक का इस्तेमाल? अजय देवगन
    शाहरुख खान के पास नहीं थे गाड़ी की EMI भरने के पैसे, जूही चावला का खुलासा जूही चावला
    क्या अजय देवगन और तब्बू की 'औरों में कहां दम था' की रिलीज टलेगी?   अजय देवगन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025