Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सरोजिनी नायडू की बायोपिक में दीपिका चिखलिया की जगह लेंगी शांति प्रिया
मनोरंजन

सरोजिनी नायडू की बायोपिक में दीपिका चिखलिया की जगह लेंगी शांति प्रिया

सरोजिनी नायडू की बायोपिक में दीपिका चिखलिया की जगह लेंगी शांति प्रिया
लेखन चंद्रशेखर कुमार
Mar 29, 2022, 05:22 pm 4 मिनट में पढ़ें
सरोजिनी नायडू की बायोपिक में दीपिका चिखलिया की जगह लेंगी शांति प्रिया
सरोजिनी की बायोपिक में दिखेंगी शांति प्रिया

महान स्वतंत्रता सेनानी और कवयित्री सरोजिनी नायडू की बायोपिक की चर्चा काफी समय से चल रही है। 2020 में जानकारी सामने आई थी कि फिल्म में 'रामायण' की सीता दीपिका चिखलिया सरोजिनी का किरदार निभाएंगी। अब चिखलिया के फैंस को जानकर हैरानी होगी कि वह इस फिल्म से बाहर हो गई हैं। उन्हें 'सौगंध' फेम अभिनेत्री शांति प्रिया ने रिप्लेस किया है। चिखलिया की जगह अभिनेत्री शांति लीड रोल निभाएंगी।

इंस्टाग्राम पोस्ट
शांति ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

इंडिया टुडे के मुताबिक, इस बायोपिक का शीर्षक 'सरोजिनी' रखा गया है। शांति ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ने की जानकारी दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'सच कहूं तो मैं ज्यादा कुछ नहीं कह सकती। मेरे पास शब्द नहीं हैं, लेकिन मुझे एक ऐसी मजबूत और महत्वाकांक्षी महिला का किरदार निभाने का मौका मिला है, जिसने इस देश के निर्माण में योगदान दिया। उन्होंने बाधाओं को तोड़ने और सांस्कृतिक सोच को चुनौती देने में बड़ी भूमिका निभाई।'

बयान
भूमिका के साथ न्याय करने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगी- शांति

शांति ने आगे कहा, "मैं हर संभव कोशिश करूंगी और हमारे भारतीय इतिहास में उस महिला की भूमिका के साथ न्याय करने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगी, जिसे दुनिया गर्व से 'द नाइटिंगेल ऑफ इंडिया' पुकारती है।" सोशल मीडिया पर शांति को फैंस ने ढेर सारी बधाइयां भी दी हैं। एक फैंस ने अपने कमेंट में लिखा, 'बधाई हो मैम। मैं आपके लिए बहुत खुश हूं। जल्द ही आपको सिनेमाघरों में देखने का इंतजार रहेगा।'

वृद्ध अवतार
सरोजिनी के वृद्ध अवतार को पर्द पर निभाएंगी शांति

रिपोर्ट की मानें तो सरोजिनी के वृद्ध अवतार को शांति निभाएंगी। वहीं, युवा सरोजिनी की भूमिका के लिए कन्नड़ अभिनेत्री सोनल मोंटियरो को चुना गया है। सोनल को 'पंचतंत्र' और 'MLA' जैसी कन्नड़ फिल्मों में देखा गया है। इस बायोपिक का निर्माण चरण सुवर्णा और हनी चौधरी द्वारा किया जाएगा, जबकि हेमंत गौड़ा इसे को-प्रोड्यूस करेंगे। यशोमती और धीरज मिश्रा ने फिल्म का लेखन किया है। विनय चंद्र फिल्म का निर्देशन करेंगे।

कास्टिंग
फिल्म से क्यों कट गया चिखलिया का पत्ता?

सूत्र के मुताबिक, पहले 'सरोजिनी' सिर्फ हिन्दी में बन रही थी, इसलिए चिखलिया को फिल्म में लिया गया था। निर्माताओं ने शांति को चुना है, क्योंकि फिल्म अब चार भाषाओं हिन्दी, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु में बन रही है। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी। इसकी शूटिंग कुर्ग, वाराणसी और मुंबई में होगी। फिल्म में हितेन तेजवानी भी हैं, जिन्हें सरोजिनी के पति गोविंद के रूप में देखा जाएगा। अभिनेत्री जरीना वहाब उनकी मां वरदा सुंदरी देवी की भूमिका निभाएंगी।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

'सरोजिनी' के जरिए शांति 28 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। इस अभिनेत्री को आखिरी बार फिल्म 'इक्के पे इक्का' में देखा गया था। फिल्म 1994 में रिलीज हुई थी और इसमें उनकी जोड़ी अक्षय कुमार के साथ बनी थी।

परिचय
कौन थीं सरोजिनी नायडू?

1879 में हैदराबाद में जन्मी सरोजिनी ने एक कवयित्री, स्वतंत्रता सेनानी और भारत की पहली महिला गर्वनर के रूप में अपनी पहचान बनाई। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष भी थीं। उनका नाम उन महिलाओं में शुमार किया जाता है, जिन्होंने देश को आजादी दिलाने में कड़ा संघर्ष किया था। वह बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई में अव्वल थीं। केवल 12 वर्ष की उम्र से ही उन्होंने अखबारों में कविताएं और आर्टिकल्स लिखने शुरू कर दिए थे।

करियर
ऐसा रहा शांति का फिल्मी करियर

शांति ने 1987 में तमिल फिल्म 'Enga Ooru Pattukaran' से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। अक्षय के साथ उनकी पहली हिन्दी फिल्म 'सौगंध' थी। फिल्म में उनके अभिनय को लोगों ने खूब सराहा था। इसके बाद उन्होंने 'फूल और अंगार', 'वीरता' और 'मेहरबान' जैसी फिल्मों में काम किया है। हाल के दिनों में शांति इंस्टाग्राम पर सक्रिय दिखती है। इंस्टाग्राम पर वह अक्सर अपने फैंस से रूबरू होती रहती हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
चंद्रशेखर  कुमार
चंद्रशेखर कुमार
Twitter
मीडिया के क्षेत्र में मुझे करीब दो साल से अधिक का अनुभव है। मैंने आईआईएमसी से हिन्दी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। कविता और लेख लिखने का शौक बचपन से रहा है। देश की कई चर्चित पत्र-पत्रिकाओं में मेरी कविताएं और लेख प्रकाशित हुए हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट पर लिखना पसंद है।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
बायोपिक
आगामी फिल्में
लेटेस्ट फिल्में
ताज़ा खबरें
UPSC IFS: भारतीय वन सेवा की मुख्य परीक्षा के फाइनल नतीजे जारी, श्रुति ने किया टॉप
UPSC IFS: भारतीय वन सेवा की मुख्य परीक्षा के फाइनल नतीजे जारी, श्रुति ने किया टॉप करियर
इंग्लैंड को विश्व कप जिताने वाले कप्तान इयोन मोर्गन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
इंग्लैंड को विश्व कप जिताने वाले कप्तान इयोन मोर्गन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास खेलकूद
इंग्लैंड में सार्वजनिक जगहों पर घूमते दिखे थे भारतीय खिलाड़ी, BCCI ने लगाई फटकार- रिपोर्ट
इंग्लैंड में सार्वजनिक जगहों पर घूमते दिखे थे भारतीय खिलाड़ी, BCCI ने लगाई फटकार- रिपोर्ट खेलकूद
दोस्ती का मतलब लड़की के साथ यौन संबंध बनाने की सहमति नहीं- बॉम्बे हाई कोर्ट
दोस्ती का मतलब लड़की के साथ यौन संबंध बनाने की सहमति नहीं- बॉम्बे हाई कोर्ट देश
सिद्धू मूसेवाला के बिना रिलीज हुए गानों को लीक करने वालों के खिलाफ FIR
सिद्धू मूसेवाला के बिना रिलीज हुए गानों को लीक करने वालों के खिलाफ FIR मनोरंजन
बॉलीवुड समाचार
'शेरशाह' के बाद फिर रोमांटिक फिल्म में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ और कियारा
'शेरशाह' के बाद फिर रोमांटिक फिल्म में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ और कियारा मनोरंजन
मेरी अभिनेता बनने की कोई भी योजना नहीं थी- आदित्य रॉय कपूर
मेरी अभिनेता बनने की कोई भी योजना नहीं थी- आदित्य रॉय कपूर मनोरंजन
'रहना है तेरे दिल में' की रीमेक पर माधवन बोले- यह बेवकूफी है
'रहना है तेरे दिल में' की रीमेक पर माधवन बोले- यह बेवकूफी है मनोरंजन
वर्टिगो अटैक और पीठ में चोट सहित कई तकलीफों के बावजूद किया काम- नुसरत भरूचा
वर्टिगो अटैक और पीठ में चोट सहित कई तकलीफों के बावजूद किया काम- नुसरत भरूचा मनोरंजन
माता-पिता बनने वाले हैं रणबीर और आलिया, अभिनेत्री ने की पुष्टि
माता-पिता बनने वाले हैं रणबीर और आलिया, अभिनेत्री ने की पुष्टि मनोरंजन
और खबरें
बायोपिक
महिला क्रिकेट खिलाड़ियों पर आने वाली हैं कई फिल्में, दिखेंगी ये अभिनेत्रियां
महिला क्रिकेट खिलाड़ियों पर आने वाली हैं कई फिल्में, दिखेंगी ये अभिनेत्रियां मनोरंजन
'कैफे कॉफी डे' के संस्थापक सिद्धार्थ पर बनेगी बायोपिक, टी-सीरीज और ऑलमाइटी ने मिलाया हाथ
'कैफे कॉफी डे' के संस्थापक सिद्धार्थ पर बनेगी बायोपिक, टी-सीरीज और ऑलमाइटी ने मिलाया हाथ मनोरंजन
भारत के 'रीसायकल मैन' बिनीश देसाई पर बनेगी बायोपिक, मेकर्स ने की घोषणा
भारत के 'रीसायकल मैन' बिनीश देसाई पर बनेगी बायोपिक, मेकर्स ने की घोषणा मनोरंजन
वीर सावरकर की भूमिका में रणदीप हुडा, शेयर किया 'स्वतंत्र वीर सावरकर' का पहला लुक
वीर सावरकर की भूमिका में रणदीप हुडा, शेयर किया 'स्वतंत्र वीर सावरकर' का पहला लुक मनोरंजन
टी-सीरीज और ऑलमाइटी मोशन पिक्चर बनाएगी रतन टाटा परिवार पर बायोपिक
टी-सीरीज और ऑलमाइटी मोशन पिक्चर बनाएगी रतन टाटा परिवार पर बायोपिक मनोरंजन
और खबरें
आगामी फिल्में
कैटरीना कैफ की हॉरर-कॉमेडी 'फोन भूत' की रिलीज डेट जारी, अक्टूबर में आएगी फिल्म
कैटरीना कैफ की हॉरर-कॉमेडी 'फोन भूत' की रिलीज डेट जारी, अक्टूबर में आएगी फिल्म मनोरंजन
'नो एंट्री 2' में दिखेंगे अनिल कपूर, बोले- फिल्म को लेकर उत्साहित हूं
'नो एंट्री 2' में दिखेंगे अनिल कपूर, बोले- फिल्म को लेकर उत्साहित हूं मनोरंजन
'टाइगर 3' में कैमियो की भूमिका में दिखेंगे शाहरुख, अभिनेता ने की पुष्टि
'टाइगर 3' में कैमियो की भूमिका में दिखेंगे शाहरुख, अभिनेता ने की पुष्टि मनोरंजन
'पप्पी लव' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे कन्नड़ फिल्ममेकर हरि संतोष, फिल्म में दिखेंगे ये कलाकर
'पप्पी लव' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे कन्नड़ फिल्ममेकर हरि संतोष, फिल्म में दिखेंगे ये कलाकर मनोरंजन
जल्द बनेगी 'हेरा फेरी 3', निर्माता बोले- कहानी तैयार है
जल्द बनेगी 'हेरा फेरी 3', निर्माता बोले- कहानी तैयार है मनोरंजन
और खबरें
लेटेस्ट फिल्में
सच्ची प्रेम कहानी पर आधारित हैं ये बॉलीवुड की फिल्में
सच्ची प्रेम कहानी पर आधारित हैं ये बॉलीवुड की फिल्में मनोरंजन
सुनिर खेत्रपाल ने दो फिल्मों के लिए तापसी और रकुल प्रीत से मिलाया हाथ
सुनिर खेत्रपाल ने दो फिल्मों के लिए तापसी और रकुल प्रीत से मिलाया हाथ मनोरंजन
कार्तिक आर्यन की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी जेनिफर विंगेट?
कार्तिक आर्यन की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी जेनिफर विंगेट? मनोरंजन
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने ठुकरा दी थी ये सुपरहिट फिल्में
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने ठुकरा दी थी ये सुपरहिट फिल्में मनोरंजन
किरण खेर ने इन फिल्मों में खूबसूरती से निभाया मां का किरदार
किरण खेर ने इन फिल्मों में खूबसूरती से निभाया मां का किरदार मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022