LOADING...
शमिता शेट्टी हैं अस्पताल में भर्ती, हुई एंडोमेट्रियोसिस की सर्जरी 
शमिता शेट्टी हैं अस्पताल में भर्ती (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@shamitashetty_official)

शमिता शेट्टी हैं अस्पताल में भर्ती, हुई एंडोमेट्रियोसिस की सर्जरी 

May 14, 2024
02:28 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री और 'बिग बॉस 15' की प्रतियोगी शमिता शेट्टी की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं है। वह इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने हाल हाल ही में एंडोमेट्रियोसिस की सर्जर करवाई है। शमिता ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है। इसके साथ उन्होंने अपना स्वास्थ्य अपडेट दिया है। अभिनेत्री ने अपना वीडियो साझा कर लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है।

नोट

यह दर्द असहनीय है- शमिता

शमिता ने लिखा, 'लगभग 40% महिलाएं एंडोमेट्रियोसिस से पीड़ित हैं और हममें से ज्यादातर लोग इस बीमारी से अनजान हैं। मैं अपनी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीता वार्टी और डॉ. सुनीता बनर्जी दोनों को धन्यवाद देना चाहता हूं। वे दोनों तब तक नहीं रुके जब तक उन्हें मेरे दर्द का कारण नहीं पता चला।' सामने आए वीडियो में शमिता को अस्पताल के बिस्तर पर देखा जा सता है। अभिनेत्री ने बताया कि यह दर्दनाक और असहनीय है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो