Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'कॉफी विद करण' में एक साथ नजर आ सकते हैं शाहरुख, सलमान और आमिर
मनोरंजन

'कॉफी विद करण' में एक साथ नजर आ सकते हैं शाहरुख, सलमान और आमिर

'कॉफी विद करण' में एक साथ नजर आ सकते हैं शाहरुख, सलमान और आमिर
लेखन आकांक्षा शर्मा
Jun 08, 2022, 12:55 pm 3 मिनट में पढ़ें
'कॉफी विद करण' में एक साथ नजर आ सकते हैं शाहरुख, सलमान और आमिर
फिर एक साथ नजर आएंगे तीनों खान

करण जौहर के चर्चित चैट शो 'कॉफी विद करण' का नया सीजन जल्द शुरू होने जा रहा है। करण अपने इस शो की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। शो को डिज्नी+ हॉटस्टार पर प्रसारित किया जाएगा। यह इस शो का सातवां सीजन होगा। हर बार की तरह इस बार भी चैट शो में कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार इस शो में सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान एक साथ नजर आ सकते हैं।

चर्चा
दर्शकों के लिए रोचक होगा इन हस्तियों को देखना

टेलीचक्कर की खबर के अनुसार 'कॉफी विद करण' के इस सीजन में बॉलीवुड के तीनों खान एक साथ नजर आ सकते हैं। सलमान, शाहरुख और आमिर को एक साथ देखना दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प होगा। इससे पहले तीनों एक साथ रजत शर्मा के शो 'आपकी अदालत' में नजर आए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार शो में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ आ सकते हैं। ऐसा हुआ तो शादी के बाद वे पहली बार किसी शो में साथ दिखेंगे।

साउथ सिनेमा
दक्षिण भारत के दिग्गज सितारे भी होंगे शामिल

दक्षिण भारतीय सिनेमा की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए करण इस बार साउथ के कई सितारों को शो पर लाने वाले हैं। हाल ही में अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने 'कॉफी विद करण' के एपिसोड की शूटिंग की है। गॉसिप्स के लिए चर्चित इस शो में पहली बार साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दिलचस्प बातें भी जानने को मिलेंगी। इन दिनों हिंदी दर्शकों के बीच दक्षिण भारतीय फिल्मों की लोकप्रियता बढ़ी है। 'पुष्पा', 'KGF', 'बाहुबली' जैसी फिल्मों ने कई रिकॉर्ड तोड़े।

शो का इंतजार
दर्शकों को है अगले सीजन का इंतजार

कुछ समय पहले करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर एक नोट लिखा था। इसके जरिए उन्होंने बताया था कि उनका यह लोकप्रिय शो अब नहीं प्रसारित होगा। इसके कुछ समय बाद ही खबर आई कि करण, शो के सातवें सीजन की तैयारियां कर रहे हैं। अब शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है, और मेहमानों के नाम से एक-एक करके पर्दा उठ रहा है। आलिया-रणबीर के अलावा इस सीजन में विक्की-कटरीना और रणवीर-दीपिका के आने की भी उम्मीद है।

जानकारी
2004 में आया था पहला सीजन

'कॉफी विद करण' का पहला सीजन 19 नवंबर, 2004 में शुरू हुआ था। इस शो के पहले मेहमान शाहरुख खान और काजोल बने थे। शो को काफी पसंद किया गया था। यह सीजन 27 मई, 2005 तक चला। इसके बाद 2007, 2010, 2013 और 2016 में करण अपने इस शो के नए सीजन के साथ हाजिर होते रहे। इस शो का पिछला और आखिरी सीजन 21 अक्टूबर, 2018 से 17 मार्च, 2019 तक चला था।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के बाद इस चैट शो को लेकर भारी बवाल हुआ था। शो में सुशांत का मजाक उड़ाए जाने और नेपोटिज्म को बढ़ावा देने के आरोप में शो की खूब आलोचना हुई थी।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
आकांक्षा  शर्मा
आकांक्षा शर्मा
Mail
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल का अनुभव। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मीडिया स्टडीज में ग्रैजुएशन और फिर भारतीय जनसंचार संस्थान से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। इन 6 सालों में कई संस्थानों में फीचर राइटर के तौर पर काम किया। फिलहाल न्यूजबाइट्स के साथ सफर जारी है।
ताज़ा खबरें
करण जौहर
कॉफी विद करण
बॉलीवुड समाचार
शाहरुख खान
सलमान खान
ताज़ा खबरें
पिक्सल फोन के लिए गूगल ने रोल आउट किया एंड्रॉयड 13, जानें क्या होगा खास
पिक्सल फोन के लिए गूगल ने रोल आउट किया एंड्रॉयड 13, जानें क्या होगा खास टेक्नोलॉजी
'लाल सिंह चड्ढा' के चलते नहीं डूबा डिस्ट्रीब्यूटर्स का पैसा, मेकर्स ने अफवाहों का किया खंडन
'लाल सिंह चड्ढा' के चलते नहीं डूबा डिस्ट्रीब्यूटर्स का पैसा, मेकर्स ने अफवाहों का किया खंडन मनोरंजन
क्या महिंद्रा स्कॉर्पियो-N को टक्कर दे पाएगी नई हुंडई टक्सन? तुलना से समझिये
क्या महिंद्रा स्कॉर्पियो-N को टक्कर दे पाएगी नई हुंडई टक्सन? तुलना से समझिये ऑटो
CUET में तकनीकी गड़बड़ी झटका नहीं, JEE और NEET के विलय में नहीं होगी जल्दबाजी- UGC
CUET में तकनीकी गड़बड़ी झटका नहीं, JEE और NEET के विलय में नहीं होगी जल्दबाजी- UGC करियर
दिल्ली में कोरोना संक्रमण से हर रोज हो रही 8-10 मौतें, उपराज्यपाल ने जताई चिंता
दिल्ली में कोरोना संक्रमण से हर रोज हो रही 8-10 मौतें, उपराज्यपाल ने जताई चिंता देश
करण जौहर
धर्मा प्रोडक्शन की दो नई फिल्मों में दिखेंगी सारा, करण जौहर ने की पुष्टि
धर्मा प्रोडक्शन की दो नई फिल्मों में दिखेंगी सारा, करण जौहर ने की पुष्टि मनोरंजन
जुग जुग जियो: बिना बताए फिल्म में डाल दिया गया गिप्पी ग्रेवाल का गाना 'नच पंजाबन'
जुग जुग जियो: बिना बताए फिल्म में डाल दिया गया गिप्पी ग्रेवाल का गाना 'नच पंजाबन' मनोरंजन
नहीं मिल रही रिलीज डेट, सीधा OTT पर आ सकती है विक्की की 'गोविंदा नाम मेरा'
नहीं मिल रही रिलीज डेट, सीधा OTT पर आ सकती है विक्की की 'गोविंदा नाम मेरा' मनोरंजन
करण जौहर की फिल्म में नजर आएंगे टीवी स्टार अर्जुन बिजलानी
करण जौहर की फिल्म में नजर आएंगे टीवी स्टार अर्जुन बिजलानी मनोरंजन
इस सीजन 'कॉफी विद करण' में डेब्यू कर सकती हैं सुहाना खान
इस सीजन 'कॉफी विद करण' में डेब्यू कर सकती हैं सुहाना खान मनोरंजन
और खबरें
कॉफी विद करण
'कॉफी विद करण' विवाद में केएल राहुल, हार्दिक पांड्या और करण जौहर को कोर्ट से राहत
'कॉफी विद करण' विवाद में केएल राहुल, हार्दिक पांड्या और करण जौहर को कोर्ट से राहत मनोरंजन
'कॉफी विद करण' पर लगा कंटेंट चोरी का आरोप, राइटर ने कहा- क्रेडिट तो दे देते
'कॉफी विद करण' पर लगा कंटेंट चोरी का आरोप, राइटर ने कहा- क्रेडिट तो दे देते मनोरंजन
'कॉफी विद करण 7' का पहला एपिसोड बना सबसे ज्यादा देखा जाने वाला ओपनिंग एपिसोड
'कॉफी विद करण 7' का पहला एपिसोड बना सबसे ज्यादा देखा जाने वाला ओपनिंग एपिसोड मनोरंजन
'कॉफी विद करण 7' में शिरकत करेंगे आमिर खान, करण जौहर ने की पुष्टि
'कॉफी विद करण 7' में शिरकत करेंगे आमिर खान, करण जौहर ने की पुष्टि मनोरंजन
ट्रोलिंग और नफरत आभासी हैं, ये सच नहीं हैं- करण जौहर
ट्रोलिंग और नफरत आभासी हैं, ये सच नहीं हैं- करण जौहर मनोरंजन
और खबरें
बॉलीवुड समाचार
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अभिनेत्री अनीता हसनंदानी, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशी
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अभिनेत्री अनीता हसनंदानी, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशी मनोरंजन
क्या फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' के सीक्वल पर चल रहा है काम- रिपोर्ट
क्या फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' के सीक्वल पर चल रहा है काम- रिपोर्ट मनोरंजन
ऋतिक ने शेयर किया अपना म्यूजिक वीडियो, सबा और सुजैन ने की तारीफ
ऋतिक ने शेयर किया अपना म्यूजिक वीडियो, सबा और सुजैन ने की तारीफ मनोरंजन
बिपाशा बसु-करण ग्रोवर ने की पुष्टि, बनने वाले हैं पहले बच्चे के माता-पिता
बिपाशा बसु-करण ग्रोवर ने की पुष्टि, बनने वाले हैं पहले बच्चे के माता-पिता मनोरंजन
दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं देबिना-गुरमीत, बेटी के जन्म के चार महीने बाद दी खुशखबरी
दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं देबिना-गुरमीत, बेटी के जन्म के चार महीने बाद दी खुशखबरी मनोरंजन
और खबरें
शाहरुख खान
'लाल सिंह चड्ढा' के बाद अब क्यों शाहरुख की 'पठान' का बायकॉट कर रहे लोग?
'लाल सिंह चड्ढा' के बाद अब क्यों शाहरुख की 'पठान' का बायकॉट कर रहे लोग? मनोरंजन
क्या आप जानते हैं? कमल हासन ने ठुकरा दी थी शाहरुख की फिल्म 'मैं हूं ना'
क्या आप जानते हैं? कमल हासन ने ठुकरा दी थी शाहरुख की फिल्म 'मैं हूं ना' मनोरंजन
शाहरुख से बोमन ईरानी तक, ये बॉलीवुड सितारे नहीं देखते अपनी फिल्में
शाहरुख से बोमन ईरानी तक, ये बॉलीवुड सितारे नहीं देखते अपनी फिल्में मनोरंजन
सलमान खान ही नहीं, इन बॉलीवुड सितारों के पास भी हैं बुलेटप्रूफ कारें
सलमान खान ही नहीं, इन बॉलीवुड सितारों के पास भी हैं बुलेटप्रूफ कारें मनोरंजन
सामने आया 'पठान' में दीपिका पादुकोण का पहला लुक, दिखा ऐक्शन अवतार
सामने आया 'पठान' में दीपिका पादुकोण का पहला लुक, दिखा ऐक्शन अवतार मनोरंजन
और खबरें
सलमान खान
पड़ोसी के खिलाफ अब बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे सलमान, बोले- उनके वीडियो भड़काऊ हैं
पड़ोसी के खिलाफ अब बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे सलमान, बोले- उनके वीडियो भड़काऊ हैं मनोरंजन
तापसी से दीपिका तक, पैपराजियों पर फूट चुका है इन सिलेब्स का गुस्सा
तापसी से दीपिका तक, पैपराजियों पर फूट चुका है इन सिलेब्स का गुस्सा मनोरंजन
28 साल बाद अब क्या कर रहे हैं 'हम आपके हैं कौन' के सितारे?
28 साल बाद अब क्या कर रहे हैं 'हम आपके हैं कौन' के सितारे? मनोरंजन
सलमान के शो 'बिग बॉस 16' में दिख सकते हैं अभिनेता नकुल मेहता
सलमान के शो 'बिग बॉस 16' में दिख सकते हैं अभिनेता नकुल मेहता मनोरंजन
अजय देवगन की 'सिंघम 3' में दिख सकते हैं सलमान खान
अजय देवगन की 'सिंघम 3' में दिख सकते हैं सलमान खान मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022