NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / एटली की फिल्म का शूट पूरा कर राजकुमार हिरानी की फिल्म में जुटे शाहरुख
    अगली खबर
    एटली की फिल्म का शूट पूरा कर राजकुमार हिरानी की फिल्म में जुटे शाहरुख
    राजकुमार हिरानी की फिल्म में जुटे शाहरुख

    एटली की फिल्म का शूट पूरा कर राजकुमार हिरानी की फिल्म में जुटे शाहरुख

    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 16, 2022
    07:18 pm

    क्या है खबर?

    शाहरुख खान पिछले काफी समय से साउथ के मशहूर निर्देशक एटली की फिल्म पर काम कर रहे थे। अब इसका शूट पूरा करने के बाद उन्होंने निर्देशक राजकुमार हिरानी की फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।

    यह वही फिल्म है, जिसमें शाहरुख की जोड़ी तापसी पन्नू के साथ बनी है। वो बात अलग है कि अभी तक शाहरुख ने 'पठान' के अलावा अपनी आगामी किसी भी फिल्म पर बात नहीं की है।

    आइए जानते हैं क्या जानकारी मिली है।

    रिपोर्ट

    शूट के लिए आज फिल्म की टीम से जुड़े शाहरुख

    मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, हिरानी ने तापसी के साथ 15 अप्रैल को फिल्म की शूटिंग शुरू की थी और शाहरुख ने आज मुंबई स्टूडियो में फिल्म की टीम को जॉइन किया है। प्रोडक्शन टीम ने मुंबई में ही पंजाब के गांव का सेट बनाया है।

    पूरी कास्ट और क्रू अगले दो हफ्ते तक यहीं शूटिंग करने वाली है। हिरानी फिल्म के अलग- अलग हिस्सों को मुंबई में फिल्माएंगे। फिर वह लंदन और बुडापेस्ट में इसके अगले शेडयूल की शूटिंग करेंगे।

    स्टारकास्ट

    फिल्म में होंगे कई नामचीन सितारे

    रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस फिल्म में शाहरुख और तापसी के अलावा कई नामचीन सितारे अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे।

    फिल्म में बोमन ईरानी भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। अन्य लोकप्रिय कलाकार इसमें छोटी, लेकिन अहम भूमिका निभाने वाले हैं।

    निर्माता अभी विक्की कौशल और जिम सरब जैसे अन्य कलाकारों के साथ मेहमान भूमिकाओं के लिए बातचीत कर रहे हैं, लेकिन अभी तक फिल्म में उनकी कास्टिंग की पुष्टि नहीं हुई है।

    शूट

    अक्टूबर तक पूरी होगी फिल्म की शूटिंग

    शाहरुख ने अपने करियर में कई बड़े निर्माताओं-निर्देशकों के साथ काम किया है, लेकिन यह पहला मौका है, जब वह राजकुमार हिरानी संग काम करने जा रहे हैं।

    उन्होंने हिरानी की फिल्म के लिए 100 दिन दिए हैं। अक्टूबर तक शूट पूरा होगा। हिरानी ने राइटर कनिका ढिल्लों ने फिल्म की कहानी तैयार की है।

    यह एक ऐसे पंजाबी शख्स की कहानी होगी, जो कनाडा में बसना चाहता है। फिल्म में उस शख्स की संघर्षपूर्ण यात्रा को दिखाया जाएगा।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    राजकुमार हिरानी बॉलीवुड का लोकप्रिय नाम हैं। हिरानी ने बहुतों को फिल्म निर्देशन की परिभाषा भी सिखाई। उनकी बनाई हर फिल्म ने नए रिकॉर्ड बनाए। 'मुन्नाभाई MBBS', 'लगे रहो मुन्नाभाई', 'पीके', 'थ्री इडियट्स' और 'संजू' जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन हिरानी ने ही किया है।

    फिल्में

    इन फिल्मों में भी नजर आएंगे शाहरुख

    शाहरुख फिल्म 'पठान' में नजर आएंगे। इसमें दीपिका पादुकोण उनकी जोड़ीदार बनी हैं। थ्रिलर फिल्में बनाने के लिए मशहूर 'राज एंड डीके' की आगामी फिल्म में वह अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। 'लाल सिंह चड्ढा' में शाहरुख मेहमान भूमिका निभाने वाले हैं।

    निर्देशक संजय लीला भंसाली ने भी उनके साथ 'इजहार' नाम की एक रोमांटिक फिल्म बनाने की प्लानिंग की है।

    फिल्म 'टाइगर 3' में शाहरुख एक महत्वपूर्ण भूमिका में दिखेंगे और 'ब्रह्मास्त्र' में उन्हें साइंटिस्ट की भूमिका में देखा जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शाहरुख खान

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    शाहरुख खान

    अभिषेक बच्चन अभिनीत शाहरुख के प्रोडक्शन की 'बॉब बिस्वास' ZEE5 पर आएगी बॉलीवुड समाचार
    दिसंबर महीने से काम पर लौटेंगे अभिनेता शाहरुख खान आगामी फिल्में
    आर्यन की जमानत का आदेश सार्वजनिक, कोर्ट ने कही साजिश का सुबूत नहीं होने की बात बॉम्बे हाई कोर्ट
    15 दिसंबर से फिर 'पठान' की शूटिंग शुरू करेंगे शाहरुख खान दीपिका पादुकोण
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025