NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शाहरुख खान के साथ शुरू होगा 'कॉफी विद करण 8', साउथ के सितारे भी बनेंगे हिस्सा
    मनोरंजन

    शाहरुख खान के साथ शुरू होगा 'कॉफी विद करण 8', साउथ के सितारे भी बनेंगे हिस्सा

    शाहरुख खान के साथ शुरू होगा 'कॉफी विद करण 8', साउथ के सितारे भी बनेंगे हिस्सा
    लेखन मेघा
    Mar 31, 2023, 06:05 pm 1 मिनट में पढ़ें
    शाहरुख खान के साथ शुरू होगा 'कॉफी विद करण 8', साउथ के सितारे भी बनेंगे हिस्सा
    'कॉफी विद करण 8' के पहले मेहमान होंगे शाहरुख खान (तस्वीर: इंस्टा/@iamsrk)

    करण जौहर अपनी फिल्मों के अलावा चैट शो 'कॉफी विद करण' को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। शो में मनोरंजन जगत से जुड़े सितारे हिस्सा लेते हैं और अपनी फिल्मों के साथ ही निजी जिंदगी को लेकर बातें करते नजर आते हैं। हाल ही में 'कॉफी विद करण 8' से जुड़ा अपडेट सामने आया है। कहा जा रहा है कि शो का नया सीजन अगस्त या सितंबर में शाहरुख खान के साथ वापसी करने के लिए तैयार है।

    शाहरुख बनेंगे पहले मेहमान

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, 'कॉफी विद करण 8' से शाहरुख शो पर वापसी के लिए तैयार हैं। किंग खान चैट शो में आने वाले सीजन के पहले अतिथि बन सकते हैं। शाहरुख शो में न सिर्फ अपनी फिल्म 'पठान' की ब्लॉकबस्टर सफलता पर बात करते नजर आएंगे बल्कि वह अपनी आने वाली फिल्म 'डंकी' और 'जवान' के बारे में भी बात करेंगे। बता दें कि शाहरुख सीजन 5 में आलिया भट्ट के साथ शो में नजर आए थे।

    साउथ के सितारे आएंगे नजर

    शो के 8वें सीजन में साउथ के सितारों के भी शिरकत करने की जानकारी सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख के अलावा यश, अल्लू अर्जुन और ऋषभ शेट्टी के शो में शामिल होने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि यश अपनी पत्नी राधिका पंडित और अल्लू अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी के साथ शो का हिस्सा बनेंगे। अगर ऐसा होता है, तो चैट शो का हिस्सा बनने वाली ये साउथ सिनेमा की पहली जोड़ियां होंगी।

    इस सीजन में बहुत कुछ होगा अलग

    'कॉफी विद करण 8' में इस बार पिछले सीजन से बहुत कुछ अलग होने वाला है। शो में नए सेगमेंट जोड़े जाएंगे ताकि सितारों के साथ दर्शकों का मनोरंजन भी ज्यादा हो। इसके साथ ही सजावट में भी पूरी तरह से बदलाव किया जाएगा।

    पहले सीजन की भी शाहरुख ने की थी शुरुआत

    करण के चैट शो 'कॉफी विद करण' का पहला सीजन 19 नवंबर, 2004 को आया था। पहले एपिसोड में शाहरुख और काजोल अतिथि बनकर आए थे। पहला सीजन 27 मई, 2005 तक चला था। इसके बाद करण 2007, 2010, 2013, 2016 और 2018 में अपने शो के नए सीजन के साथ हाजिर होते रहे हैं। इस शो का आखिरी सीजन 7 TV पर न आकर पहली बार OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर आया था।

    7 साल बाद बतौर निर्देशक वापसी कर रहे हैं करण

    करण की बात करें तो वह 7 साल बाद 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के साथ निर्देशन में वापसी कर रहे हैं, जो 28 जुलाई को रिलीज होगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में जया बच्चन, शबाना आजमी और धर्मेंद्र भी शामिल हैं। बता दें कि आखिरी बार करण के निर्देशन में बनी 'ऐ दिल है मुश्किल' आई थी, जिसमें रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय अहम भूमिका में थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    करण जौहर
    कॉफी विद करण
    शाहरुख खान

    करण जौहर

    करण जौहर ने बिना नाम लिए कंगना रनौत पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा कंगना रनौत
    अंदर से कुछ ऐसा दिखता है करण जौहर का घर, गौरी खान ने किया है डिजाइन गौरी खान
    करण जौहर और प्रियंका चोपड़ा के बीच विवाद कब और क्यों हुआ था? जानिए सबकुछ प्रियंका चोपड़ा
    प्रियंका ने अनबन के चलते छोड़ा था बॉलीवुड, कंगना बोलीं- करण जौहर ने लगाया था प्रतिबंध   कंगना रनौत

    कॉफी विद करण

    करण जौहर को पिता यश के निधन के बाद मिली थीं उनकी छोड़ी हुई चिट्ठियां धर्मा प्रोडक्शंस
    'कॉफी विद करण' के हैंपर में क्या-क्या होता है? करण जौहर
    करण जौहर ने बताई 'कॉफी विद करण' में तापसी पन्नू को नहीं बुलाने की वजह करण जौहर
    आर्यन खान ड्रग मामले पर पहली बार बोलीं गौरी खान, बताया परिवार ने कैसे किया सामना शाहरुख खान

    शाहरुख खान

    'टाइगर वर्सेस पठान' में आमने-सामने होंने सलमान और शाहरुख, अगले साल शुरू होगी शूटिंग  सलमान खान
    शाहरुख खान ने खरीदी लग्जरी कार रोल्स रॉयस, यहां देखिए उनकी गाड़ियों का कलेक्शन बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान ने खरीदी 10 करोड़ रुपये कीमत की रोल्स रॉयस कलिनन ब्लैक बैज, जानिए खासियत लग्जरी कार
    सलमान खान नहीं, अजय देवगन थे 'करण अर्जुन' के लिए पहली पसंद; राकेश रोशन का खुलासा सलमान खान

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023