Page Loader
फिल्म 'जवान' का पहला गाना 'जिंदा बंदा' जारी, शाहरुख खान ने किया जबरदस्त डांस 
'जवान' का पहला गाना 'जिंदा बंदा' जारी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@iamsrk)

फिल्म 'जवान' का पहला गाना 'जिंदा बंदा' जारी, शाहरुख खान ने किया जबरदस्त डांस 

Jul 31, 2023
12:59 pm

क्या है खबर?

शाहरुख खान ने लगभग 4 साल बाद फिल्म 'पठान' के जरिए वापसी कर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। यही वजह है कि उनकी आने वाली फिल्म 'जवान' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। कुछ दिनों पहले निर्माताओं ने फिल्म का टीजर जारी किया था, जिसे सोशल मीडिया पर भरपूर प्यार मिल रहा है। आज 'जवान' का पहला गाना 'जिंदा बंदा' सामने आ चुका है, जिसमें शाहरुख जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं।

जवान 

 7 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म 

शाहरुख ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर 'जिंदा बंदा' गाना साझा किया है। इसके साथ उन्होंने एक नोट भी लिखा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'जिंदा बंदा' का बजट 15 करोड़ रुपये है। गाना शूट करने में 5 दिन लगे हैं और इसकी शूटिंग चेन्नई में हुई है। 'जवान' का निर्देशन एटली ने किया है। इसमें शाहरुख के साथ नयनतारा नजर आएंगी। इसमें विजय, सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'जवान' 7 सितंबर को रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्वीट