Page Loader
फिल्म 'जवान' का टीजर जारी, शाहरुख खान का दिखा धांसू अवतार 
फिल्म 'जवान' का टीजर जारी (तस्वीर: ट्विटर/@iamsrk)

फिल्म 'जवान' का टीजर जारी, शाहरुख खान का दिखा धांसू अवतार 

Jul 10, 2023
10:36 am

क्या है खबर?

शाहरुख खान ने लगभग 4 साल बाद फिल्म 'पठान' के जरिए वापसी कर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। यही वजह है कि उनकी आने वाली फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। शाहरुख की 'जवान' का लोगों के बीच काफी उत्साह बना हुआ है। अब निर्माताओं ने सोमवार को 'जवान' का टीजर जारी कर दिया है, जिसमें शाहरुख का धाकड़ अवतार देखने लायक है, वहीं टीजर में बज रहा बैकग्राउंड म्यूजिक भी काफी शानदार है।

जवान

7 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म

'जवान' का निर्देशन एटली कुमार ने किया है। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसमें शाहरुख जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। फिल्म में वह डबल रोल में दिखेंगे। इसमें शाहरुख के साथ साउथ की जानी-मानी अभिनेत्री नयनतारा नजर आएंगी। फिल्म में विजय सेतुपति भी एक्शन करते नजर आएंगे। इसमें सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 'जवान' 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसे हिंदी सहित तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्वीट