Page Loader
फिल्म 'जवान' का प्रोमो वीडियो जारी, शाहरुख खान के दिखे अनेक चेहरे 
फिल्म 'जवान' का प्रोमो वीडियो जारी (तस्वीर: X/@iamsrk)

फिल्म 'जवान' का प्रोमो वीडियो जारी, शाहरुख खान के दिखे अनेक चेहरे 

Aug 25, 2023
02:57 pm

क्या है खबर?

शाहरुख खान ने लगभग 4 साल बाद फिल्म 'पठान' के जरिए वापसी कर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। यही वजह है कि उनकी आने वाली फिल्म 'जवान' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। अब इस बीच निर्माताओं ने शुक्रवार (25 अगस्त) को फिल्म का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया है, जिसमें शाहरुख के अनेक चेहरे देखने को मिल रहे हैं। गौरतलब है कि 'जवान' का ट्रेलर बहुत जल्द जारी किया जाएगा।

जवान 

7 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म 

शाहरुख ने X पर 'जवान' का प्रोमो साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'ये तो शुरुआत है। न्याय के अनेक चेहरे। ये तीर है... अभी ढाल बाकी है... ये अंत है अभी काल बाकी है...ये मांगता है मौत से कुछ...अभी जवाब बाकी है।' इसका निर्देशन एटली कुमार ने किया है। फिल्म में नयनतारा, सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'जवान' 7 सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए प्रोमो 

ट्विटर पोस्ट

जल्द रिलीज होगी ट्रेलर