Page Loader
शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की एडवांस बुकिंग अमेरिका में एक महीना पहले ही शुरू 
'जवान' की एडवांस बुकिंग अमेरिका में शुरू (तस्वीर: ट्विटर/@iamsrk)

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की एडवांस बुकिंग अमेरिका में एक महीना पहले ही शुरू 

Aug 08, 2023
12:05 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की 'जवान' साल 2023 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार है। इसमें उनके साथ साउथ की जानी-मानी अभिनेत्री नयनतारा नजर आएंगी। अब खबर है कि संयुक्त राज्य अमेरिका में 'जवान' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। इस एक्शन एंटरटेनर फिल्म को 2D और आईमैक्स फॉर्मेट में प्रदर्शित किया जाएगा। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माता 'जवान' के लिए रोजाना लगभग 1,000 शो लाने का लक्ष्य बना रहे हैं।

जवान

7 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म 

'जवान' का निर्देशन एटली कुमार ने किया है, जिसमें शाहरुख पहले कभी न देखे गए अवतार में नजर आएंगे। इसमें विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। 'जवान' 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए एकदम तैयार है। अब तक फिल्म से कलाकारों के पोस्टर, टीजर और 1 गाना (जिंदा बंदा) रिलीज हो चुका है, जिन्हें सोशल मीडिया पर भरपूर प्यार मिल रहा है।

शाहरुख 

शाहरुख खान की आगामी फिल्में 

शाहरुख को पिछली बार 'पठान' में देखा गया था। इस फिल्म के जरिए लगभग 4 साल बाद वापसी कर किंग खान ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। अब दर्शकों को उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है, जिसमें 'जवान' के अलावा 'डंकी' भी शुमार है। 'डंकी' का निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं। इसमें तापसी पन्नू भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा शाहरुख 'टाइगर 3' और 'टाइगर वर्सेज पठान' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।