NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शाहरुख खान अपने फैंस पर बना रहे हैं डॉक्यूमेंट्री- रिपोर्ट
    मनोरंजन

    शाहरुख खान अपने फैंस पर बना रहे हैं डॉक्यूमेंट्री- रिपोर्ट

    शाहरुख खान अपने फैंस पर बना रहे हैं डॉक्यूमेंट्री- रिपोर्ट
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 03, 2022, 04:25 pm 1 मिनट में पढ़ें
    शाहरुख खान अपने फैंस पर बना रहे हैं डॉक्यूमेंट्री- रिपोर्ट
    क्या शाहरुख खान अपने फैंस पर बना रहे हैं डॉक्यूमेंट्री?

    बॉलीवुड में किंग खान के नाम से मशहूर अभिनेता शाहरुख खान ने बुधवार को अपना जन्मदिन मनाया। 2 नवंबर को उनके 57वें जन्मदिन के मौके पर उनका दीदार करने के लिए फैंस उनके घर के बाहर इकट्ठा हो गए थे। अब उनके प्रशंसकों के लिए एक खुशखबरी आई है। खबरों की मानें तो शाहरुख अपने फैंस के लिए एक डॉक्यूमेंट्री बनाने की तैयारी में हैं। इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है।

    शाहरुख और उनकी टीम इस प्रोजेक्ट पर कर रही है काम

    पिंकविला के अनुसार, शाहरुख ने अपने प्रशंसकों की यात्रा को दर्शाने के लिए डॉक्यूमेंट्री बनाने का विचार किया है। एक सूत्र ने बताया, "शाहरुख और उनकी टीम फैन फॉलोइंग पर एक डॉक्यूमेंट्री बना रही है, जिसे उन्होंने इंडस्ट्री में अपने 30 साल के सफर में अर्जित किया है। इसमें फैंस के विचारों को शामिल करना है। इससें जानने की कोशिश होगी कि उन्हें हर साल शाहरुख के जन्मदिन पर मन्नत की यात्रा करने के लिए क्या चीज प्रेरित करती है।"

    शाहरुख के प्रशंसकों की यात्रा बयां करेगी डॉक्यूमेंट्री

    इस डॉक्यूमेंट्री में उन प्रशंसकों की यात्रा को दिखाया जाएगा, जो शाहरुख की झलक पाने के लिए देश के कई हिस्सों से मुंबई पहुंचते हैं। इसमें शाहरुख के 57वें जन्मदिन के कुछ लम्हों को भी दिखाया जाएगा। इसमें अभिनेता के फैंस की बातचीत और उनकी प्रतिक्रियाओं को शामिल किया जाना है। इस संबंध में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है कि इसे किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।

    जन्मदिन पर हर साल दिखती है शाहरुख के प्रशंसकों की दीवानगी

    हर साल शाहरुख के बंगले 'मन्नत' के बाहर उनके प्रशंसकों का हुजूम देखने को मिलता है। इस साल भी शाहरुख ने जन्मदिन के मौके पर अपने घर के बाहर जमा भीड़ में मौजूद लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान उनके घर के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बता दें कि शाहरुख के घर 'मन्नत' के आसपास कई CCTV कैमरे लगे हैं, जिससे सुरक्षा की निगरानी की जाती है।

    जल्द 'पठान' में नजर आएंगे शाहरुख

    शाहरुख लंबे समय बाद 'पठान' के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। इससे पहले वह 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में मुख्य भूमिका में दिखे थे। 'पठान' अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में आएगी। इसमें दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले हैं। इसके बाद शाहरुख साउथ निर्देशक एटली की फिल्म 'जवान' में नजर आने वाले हैं। राजकुमार हिरानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डंकी' से भी उनका नाम जुड़ा है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    हाल के दिनों में शाहरुख कई फिल्मों में कैमियो करते हुए नजर आए हैं। आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा', आर माधवन की 'रॉकेट्री' और रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में उनके कैमियो अवतार को लोगों ने पसंद किया।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान
    डॉक्यूमेंट्री

    ताज़ा खबरें

    राखी सावंत की मां का निधन, लंबे समय तक लड़ी कैंसर से लड़ाई कैंसर
    नासा का 'मेगा मून रॉकेट' क्रू मिशन के लिए तैयार, परफॉरमेंस के सभी टेस्ट किए पास नासा
    चीन पर नजर रखने के साथ भारत कर रहा परमाणु शस्त्रागार का आधुनिकीकरण- रिपोर्ट चीन समाचार
    सारा अली खान की फिल्म 'मर्डर मुबारक' में एंट्री, ली जान्हवी कपूर की जगह सारा अली खान

    बॉलीवुड समाचार

    कंगना रनौत ने फिर दी बॉलीवुड को नसीहत, धमकाते हुए बोलीं- राजनीति से दूर रहो कंगना रनौत
    सलमान खान ने साइन की पैन इंडिया फिल्म, इस बड़े प्रोडक्शन हाउस से मिलाया हाथ! सलमान खान
    राधिका मदान ने किया नई फिल्म 'रूमी की शराफत' का ऐलान, मिला दिनेश विजान का साथ राधिका मदान
    'पठान' से पहले शाहरुख की इन फिल्मों ने किया 100 करोड़ का आंकड़ा पार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    शाहरुख खान

    प्रियंका चाहर चौधरी को मिला शाहरुख खान का साथ, 'डंकी' से शुरू करेंगी अपनी फिल्मी पारी! डंकी फिल्म
    'पठान': दुनियाभर में बज रहा फिल्म का डंका, तीन दिन में कमाई 300 करोड़ के पार पठान फिल्म
    सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में दिखेंगे शाहरुख खान, जानिए कब शुरू होगी शूटिंग  सलमान खान
    आलिया भट्ट ने बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड पर पहली बार दी प्रतिक्रिया, बोलीं- प्यार हमेशा जीतता है आलिया भट्ट

    डॉक्यूमेंट्री

    BBC डॉक्यूमेंट्री: स्क्रीनिंग को लेकर हुए बवाल की जांच के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी ने बनाई समिति  दिल्ली विश्वविद्यालय
    BBC डॉक्यूमेंट्री: स्क्रीनिंग पर अड़े दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र, पुलिस ने लगाई धारा 144 दिल्ली विश्वविद्यालय
    दिल्ली विश्वविद्यालय में BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग करेंगे छात्र संगठन दिल्ली विश्वविद्यालय
    केरल: कांग्रेस दिखाएगी प्रधानमंत्री मोदी पर बनी BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री नरेंद्र मोदी

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023