Page Loader
शाहरुख खान की 'डंकी' का पहला गाना 'लुट पुट गया' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज
'डंकी' का पहला गाना 'लुट पुट गया' जारी (तस्वीर: एक्स/@iamsrk)

शाहरुख खान की 'डंकी' का पहला गाना 'लुट पुट गया' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज

Nov 22, 2023
02:25 pm

क्या है खबर?

'पठान' और 'जवान' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद अब शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म 'डंकी' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। 2 नवंबर को शाहरुख के जन्मदिन के मौके पर 'डंकी' का टीजर जारी किया गया था, जिसके बाद से दर्शक फिल्म को लेकर उत्साहित हो गए। अब निर्माताओं ने 'डंकी' का पहला गाना 'लुट पुट गया' रिलीज कर दिया है, जिसमें शाहरुख, तापसी पन्नू के साथ जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं।

डंकी 

21 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म 

'लुट पुट गया' गाने के अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। इसके बोला स्वानंद किरकिरे ने लिखे हैं। 'डंकी' क्रिसमस (21 दिसंबर) के खास मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। टिकट खिड़की पर इसका मुकाबला प्रभास की 'सालार' से होगा। 'डंकी' का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। इसमें विक्की कौशल और बोमन ईरानी भी हैं। 'डंकी' अवैध अप्रवासन से प्रेरित है, जिसमें विदेश में अवैध तरीके से जाने वाले लोगों की कहानी दिखाई जाएगी।

ट्विटर पोस्ट

'डंकी' का पहला गाना 'लुट पुट गया' जारी