Page Loader
शाहरुख खान की 'जवान' जापान के सिनेमाघरों में हो रही रिलीज, तारीख भी आई सामने 
शाहरुख खान की 'जवान' जापान में होगी रिलीज (तस्वीर: एक्स/@iamsrk)

शाहरुख खान की 'जवान' जापान के सिनेमाघरों में हो रही रिलीज, तारीख भी आई सामने 

Oct 02, 2024
05:01 pm

क्या है खबर?

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को 7 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। एटली के निर्देशन में बनी यह फिल्म बीते साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। 300 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 643.87 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दुनियाभर में यह 1,100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने में सफल रही। अब 'जवान' जापान में रिलीज होने जा रही है।

जापान

नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है 'जवान' 

'जवान' 29 नवंबर, 2024 को जापानी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। शाहरुख ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा कर इस खबर की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'एक्शन से भरपूर फिल्म के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि 'जवान' जापान की ओर बढ़ रहा है।' इस फिल्म में नयनतारा, विजय सेतुपति और दीपिका पादुकोण जैसे सितारे भी अहम भूमिका में हैं। गौरी खान इस फिल्म की निर्माता हैं। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो