Page Loader
शाहरुख खान ने अलग अंदाज में किया 'पठान' के OTT प्रीमियर का ऐलान, देखिए वीडियो 
शाहरुख खान ने अलग अंदाज में किया 'पठान' के OTT प्रीमियर का ऐलान (तस्वीर: ट्विटर/@iamsrk)

शाहरुख खान ने अलग अंदाज में किया 'पठान' के OTT प्रीमियर का ऐलान, देखिए वीडियो 

Mar 21, 2023
02:54 pm

क्या है खबर?

दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर लोगों के दिलों पर छाप छोड़ने वाली शाहरुख खान की 'पठान' बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के बाद अब OTT रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म कल यानी 22 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर हिंदी सहित तमिल और तेलुगू भाषा में दस्तक देगी। इस बीच अब शाहरुख ने अलग अंदाज में 'पठान' के OTT प्रीमियर की घोषणा की है, जिसे देख दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया है।

पठान

शाहरुख ने की भुवन बाम संग मस्ती

अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें शाहरुख कॉमेडियन-अभिनेता भुवन बाम के साथ 'पठान' की OTT रिलीज की घोषणा करते नजर आ रहे हैं। कई कोशिशों के बाद शाहरुख को कुछ दिलचस्प नहीं मिलता और वह अपने तरीके से इसका प्रचार करते हैं। इसके कैप्शन में लिखा, 'कुछ नहीं, बस पठान आपके साथ कुछ समाचार साझा कर रहे हैं। 22 मार्च को 'पठान' प्राइम वीडियो पर हिंदी, तमिल और तेलुगु में।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो