Loading...
'किंग' के लिए फिर साथ आएंगे शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण, गाने से मचेगा धमाल
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण फिर आएंगे साथ

'किंग' के लिए फिर साथ आएंगे शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण, गाने से मचेगा धमाल

Oct 23, 2026
04:41 pm

क्या है खबर?

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण आगामी फिल्म 'किंग' के लिए फिर साथ आएंगे। क्रिसमस, 2026 पर इसकी रिलीज से पहले, दोनों कलाकार एक गाने की शूटिंग साथ करने वाले हैं। इसे कोरियोग्राफ करने की जिम्मेदारी कथित तौर पर वैभवी मर्चेंट ने उठाई है। बताया जा रहा है कि निर्माताओं ने इस सीक्वेंस के लिए तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी हैं। गाने की शूटिंग के लिए 26 अक्टूबर का दिन चुना गया है।

सहयोग

फिल्म की पूरी कास्ट गाने में होगी शामिल

वैरायटी इंडिया के मुताबिक, इस गाने में फिल्म की पूरी कास्ट के शामिल होने की उम्मीद है। निर्माताओं ने इसके लिए मुंबई में तैयारी शुरू कर दी है।

हालांकि, गाने का शीर्षक, म्यूजिक कंपोजर और दूसरे क्रिएटिव कोलेबोरेटर्स के बारे में जानकारी अभी सामने नहीं आई है। कहा जा रहा है कि इसकी कोरियोग्राफी वैभवी करेंगी।

पहले भी फिल्म के सेट से शाहरुख और दीपिका के कुछ क्लिप सामने आए थे, जिनमें दोनों गाने की शूटिंग कर रहे थे।

फिल्म

2 महीने का इंतजार, फिर होगा 'किंग' का आगमन

'किंग' इस साल की बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्माण शाहरुख के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। इसके निर्देशन की जिम्मेदारी सिद्धार्थ आनंद ने उठाई है।

2023 में आई 'पठान' और 'जवान' के बाद, शाहरुख इस फिल्म में एक बार फिर एक्शन का तड़का लगाते दिखेंगे।

फिल्म में सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत और अरशद वारसी समेत कई सितारे अहम किरदारों में नजर आएंगे। यह 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी।

ADVERTISEMENT