NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सतीश कौशिक ने जताई थी प्रेग्नेंट नीना गुप्ता से शादी करने की इच्छा
    सतीश कौशिक ने जताई थी प्रेग्नेंट नीना गुप्ता से शादी करने की इच्छा
    मनोरंजन

    सतीश कौशिक ने जताई थी प्रेग्नेंट नीना गुप्ता से शादी करने की इच्छा

    लेखन नेहा शर्मा
    June 15, 2021 | 06:32 pm 1 मिनट में पढ़ें
    सतीश कौशिक ने जताई थी प्रेग्नेंट नीना गुप्ता से शादी करने की इच्छा

    पिछले कुछ समय से नीना गुप्ता अपनी ऑटोबायोग्राफी 'सच कहूं तो' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। नीना ने अपनी आत्मकथा में कई बड़े और दिलचस्प खुलासे किए हैं। उनके बारे में ऐसी कई बातें हैं, जिनसे शायद अब तक उनके प्रशंसक भी वाकिफ ना हों। ऐसा ही एक खुलासा नीना ने अपने को-स्टार रहे सतीश कौशिक के बारे में किया है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। आइए जानते हैं नीना ने क्या कुछ बताया।

    सतीश ने नीना के सामने रखा था शादी का प्रस्ताव

    नीना ने बताया है कि जब वह क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स की बेटी मसाबा गुप्ता को जन्म देने वाली थीं, उससे पहले सतीश ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। उनके प्रेगनेंट होने के बावजूद सतीश उनसे शादी करना चाहते थे। सतीश ने तब नीना से कहा था कि अगर उनका बच्चा डार्क स्किन का पैदा होता है तो शादी के बाद वह ये कह सकेंगी कि यह सतीश का बच्चा है। हालांकि, नीना ने उनका प्रस्ताव ठुकरा दिया था।

    एक शख्स से शादी करने को तैयार थीं नीना

    नीना ने ऑटोबायोग्राफी में यह खुलासा भी किया कि उनकी एक शख्स के साथ शादी होने वाली थी। शादी की पूरी तैयारियां हो चुकी थीं। नीना दिल्ली में शॉपिंग कर रही थीं और अचानक उस शख्स का फोन आया कि वह उनसे शादी नहीं कर सकता और बिना कारण बताए उसने फोन काट दिया। नीना ने कहा कि उन्हें आज तक उसके इनकार की वजह पता नहीं है। वह इंसान आज अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं। उसके बच्चे हैं।

    सबकुछ भूल आगे बढ़ गईं नीना

    नीना ने कहा, "मैं उस लड़के के माता-पिता की बहुत इज्जत करती थी। लोगों ने मुझे ही शादी टूटने की वजह माना, लेकिन मैं टूटी नहीं और सबकुछ भूलकर आगे बढ़ी।" उन्होंने कहा, "हर आम लड़की की तरह मैं भी चाहती थी कि मेरी शादी हो, परिवार हो, बच्चे हों, पति के साथ जिंदगी व्यतीत करूं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कभी-कभार मुझे दूसरों को देखकर जलन भी होती थी, लेकिन मैं खुद को संभालते हुए आगे बढ़ी।"

    बिन ब्याही मां बनने पर नीना ने सुने ताने

    विवियन रिचर्ड्स के साथ नीनाा का अफेयर था, लेकिन विवियन शादीशुदा थे। ऐसे में वह नीना से शादी नहीं कर सकते थे, बावजूद इसके नीना और उनकी मोहब्बत परवान चढ़ी और नीना ने बिन ब्याही मां बनने का फैसला किया। नीना ने ऑटोबायोग्राफी में यह भी बताया कि कैसे सिंगल मदर बनकर उन्होंने बेटी को पाला था और लोगों ने कैसे उन्हें एक बुरी महिला साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उन्हें इसके लिए कई बातें सुननी पड़ीं।

    49 साल की उम्र में नीना ने की शादी

    नीना ने 2008 दिल्ली में रहने वाले चार्टर्ड अकाउटेंट विवेक मेहरा से शादी की। मसाबा के जन्म के करीब 19 साल बाद उन्होंने यह फैसला लिया। अब नीना उन्हीं के साथ जीवन बीता रही हैं। नीना और विवेक पहली बार लंदन से मुंबई की फ्लाइट में मिले थे। नीना ने बेटी और विवेक के रिश्ते पर कहा था, "अगर मेरे पति मसाबा को पसंद नहीं करते तो वह कभी मुझसे शादी नहीं करते। दोनों एक-दूसरे को बहुत प्यार करते हैं।"

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    मनोरंजन
    नीना गुप्ता

    मनोरंजन

    रेप केस में 11 दिन बाद अभिनेता पर्ल वी पुरी को मिली जमानत मनोरंजन
    सुजॉय घोष की फिल्म में इस अभिनेत्री के साथ रोमांस करेंगे शाहिद कपूर सुजॉय घोष
    अमेजन की 'द गर्ल' में तान्या मानिकतला, जिशु सेनगुप्ता और परमब्रत चट्टोपाध्याय आएंगे नजर कोलकाता
    'पवित्र रिश्ता' के दूसरे सीजन में सुशांत सिंह राजपूत की जगह ले सकते हैं शाहीर शेख सुशांत सिंह राजपूत

    नीना गुप्ता

    नीना गुप्‍ता और उनकी बेटी के साथ 'मसाबा मसाबा 2' से डिजिटल डेब्यू करेंगी आलिया बॉलीवुड समाचार
    नीना गुप्ता की ऑटोबायोग्राफी हुई पूरी, बोलीं- जीवन के 60 साल एक किताब में समेटना मुश्किल मनोरंजन
    विकास बहल की फिल्म 'गुडबाय' में अमिताभ बच्चन की पत्नी की भूमिका में दिखेंगी नीना गुप्ता मुंबई
    मनोरंजन जगत के ये बड़े कलाकार लगवा चुके हैं कोरोना वायरस की वैक्सीन बॉलीवुड समाचार
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023