Loading...
सारा अली खान-अमृता सिंह ने मुंबई में किराए पर दिया ऑफिस, लाखों में है मासिक किराया
सारा अली खान और अमृता सिंह ने किराए पर दिया ऑफिस

सारा अली खान-अमृता सिंह ने मुंबई में किराए पर दिया ऑफिस, लाखों में है मासिक किराया

लेखन सयाली
Oct 19, 2026
04:53 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान और उनकी मां, अमृता सिंह ने मुंबई के अंधेरी पश्चिम में एक ऑफिस किराए पर दिया है। सीआरइ मेट्रिक्स से मिले संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों के अनुसार, AI स्टूडियो फर्म 'अपसर्ज लैब्स एलएलपी' को ये ऑफिस 5 साल के लिए किराए पर दिया गया है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इसका एक महीने का किराया 5.85 लाख रुपये है। ये ऑफिस अंधेरी पश्चिम में वीरा देसाई रोड पर स्थित सिग्नेचर बिल्डिंग में है।

संपत्ति

संपत्ति के बारे में जानकारी

संपत्ति का कार्पेट क्षेत्र 2,545 वर्ग फुट है और समझौते में 3 कार पार्किंग की जगह भी शामिल है। संपत्ति पंजीकरण दस्तावेज के अनुसार, लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट 29 सितंबर, 2026 को पंजीकृत किया गया था।

ये 60 महीने यानी 5 साल की अवधि के लिए है। इस समझौते में 'अपसर्ज लैब्स एलएलपी' का प्रतिनिधित्व उसके पार्टनर सौमय जैन कर रहे हैं। दस्तावेजों के अनुसार, सुरक्षा जमा राशि 35 लाख रुपये है।

पंजीकरण

हर साल बढ़ाया जाएगा ऑफिस का किराया

संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों के अनुसार, ऑफिस की लीज 1 अक्टूबर, 2026 से शुरू हुई है। इसमें 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक के पहले 2 महीने नवीनीकरण के काम के लिए किराया नहीं दिया जाएगा।

किराया देने की अवधि 1 दिसंबर, 2026 से शुरू होगी। इस ऑफिस का किराया हर साल 5 प्रतिशत बढ़ाया जाएगा।

पंजीकरण के अनुसार, 5 साल की अवधि के दौरान कुल किराया 3.76 करोड़ रुपये तय किया गया है।

ADVERTISEMENT