NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दिल्ली में शायद ही कोई महिला हो जिसके साथ छेड़खानी नहीं हुई- सान्या मल्होत्रा
    अगली खबर
    दिल्ली में शायद ही कोई महिला हो जिसके साथ छेड़खानी नहीं हुई- सान्या मल्होत्रा
    दिल्ली से ज्यादा मुंबई को सुरक्षित मानती हैं सान्या

    दिल्ली में शायद ही कोई महिला हो जिसके साथ छेड़खानी नहीं हुई- सान्या मल्होत्रा

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jul 14, 2022
    08:54 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड में अपने अभिनय की छाप छोड़ चुकीं अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा इन दिनों फिल्म जगत का चर्चित चेहरा हैं। हाल ही में सान्या अपनी अगली फिल्म 'हिट द फर्स्ट केस' के प्रचार के सिलसिले में दिल्ली में थीं।

    एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए सान्या ने दिल्ली में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर अपनी बात कही। सान्या ने कहा कि वह मुंबई में दिल्ली से ज्यादा सुरक्षित महसूस करती हैं।

    सुरक्षा

    मुंबई में दिल्ली से ज्यादा सुरक्षित महसूस करती हैं सान्या

    सान्या दिल्ली की रहने वाली हैं। काम के सिलसिले में सान्या अब मुंबई में ही रहती हैं। न्यूज पोर्टल क्राइम तक से बातचीत में सान्या ने महिला सुरक्षा पर बात की।

    उन्होंने कहा, "मैं दिल्ली से हूं और मुझे नहीं पता क्यों मुझे मुंबई बेहतर लगता है। मुझे नहीं पता दिल्ली में कुछ सुधार हुआ है या नहीं, लेकिन मैं वहां असुरक्षित महसूस करती हूं। शायद ही दिल्ली में कोई महिला हो जिसके साथ छेड़खानी न हुई हो।"

    होमटाउन

    दिल्ली की रहने वाली हैं सान्या

    सान्या दिल्ली की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज से पढ़ाई की है।

    एक पुराने इंटरव्यू में सान्या ने बताया था कि जब दिल्ली में उनकी फिल्म 'बधाई हो' की शूटिंग हो रही थी तो उनकी मां सबके लिए खाना बनाकर सेट पर भेजा करती थीं।

    सान्या ने 2016 में आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से डेब्यू किया था। वह 'लूडो', 'फोटोग्राफ', 'शकुंतला देवी', 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर', 'होस्टल डेज' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

    फिल्म

    'हिट: द फर्स्ट केस' जल्द हो रही है रिलीज

    सान्या की फिल्म 'हिट: द फर्स्ट केस' 15 जुलाई को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

    यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है और राजकुमार एक पुलिस अफसर की भूमिका हैं। वहीं, सान्या, राजकुमार की लेडी लव के किरदार में दिखाई देंगी।

    फिल्म का निर्देशन शैलेश कोलानु कर रहे हैं। थिएटर के बाद इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर प्रसारित किया जाएगा।

    आगामी फिल्में

    इन फिल्मों में काम कर रहीं सान्या

    'हिट: द फर्स्ट केस' के अलावा सान्या फील्ड मार्शन सैम मानेकशॉ की बायोपिक 'सैम बहादुर' में विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी।

    सान्या ने मलयालम फिल्म 'द ग्रेट इंडियन किचन' के हिंदी रीमेक को भी साइन किया है। यह फिल्म एक ऐसी महिला की कहानी है जो एक अच्छी पत्नी बनने के लिए खूब पापड़ बेलती है।

    इनके अलावा वह शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में तमिल अभिनेत्री नयनतारा, शाहरुख के ऑपोजिट दिखाई देंगी।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    बीते मार्च में सान्या की फिल्म 'कटहल' का ऐलान हुआ था। इस फिल्म में सान्या एक पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आएंगी। यह पहला मौका है जब सान्या पुलिस के किरदार में नजर आएंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    बॉलीवुड समाचार
    सान्या मल्होत्रा

    ताज़ा खबरें

    अमेरिका व्यापार समझौता नहीं करने वाले देशों पर कितना टैरिफ लगाएगा? डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत डोनाल्ड ट्रंप
    10 में से 9 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में हुआ इजाफा, जानिए कितना बढ़ा  रिलायंस इंडस्ट्रीज
    CBSE के स्कूलों को चीनी का अधिक सेवन रोकने के लिए 'शुगर बोर्ड' लगाने के निर्देश CBSE
    IPL 2025: नेहल वढेरा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके शानदार आंकड़े  पंजाब किंग्स

    दिल्ली

    दिल्ली और आसपास के इलाकों में तूफान और बारिश, कई जगहों पर जलभराव भारतीय मौसम विभाग
    दिल्ली सामूहिक आत्महत्या: परिवार ने यूट्यूब से सीखा था घर को गैस चैंबर बनाने का तरीका यूट्यूब
    12 दिन से लापता थी हरियाणवी गायिका, रोहतक में जमीन में दफन मिला शव हरियाणा
    कुतुब मीनार नहीं है पूजा स्थल, नहीं बदली जा सकती मौजूदा स्थिति- ASI भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI)

    बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड में हमेशा रहेगा नेपोटिज्म, लेकिन कलाकार का काम बोलेगा- राजकुमार राव सेलिब्रिटी गॉसिप
    असम में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए बॉलीवुड सितारे, मुख्यमंत्री ने जताया आभार करण जौहर
    गॉसिप की दुकान है 'कॉफी विद करण', हस्तियों के बीच ये विवाद चर्चा में रहे करण जौहर
    कोरोना महामारी के कारण मुझे अपना ऑफिस बेचना पड़ा था- राम गोपाल वर्मा राम गोपाल वर्मा

    सान्या मल्होत्रा

    क्या सान्या का 'डांस इंडिया डांस' में रिजेक्शन का कारण खोल रहा रियलिटी शोज की पोल? बॉलीवुड समाचार
    'दिलबर' से लेकर 'लंबरगिनी' तक, देखें सान्या मल्होत्रा के पांच बेहतरीन डांस वीडियो बॉलीवुड समाचार
    बॉबी, सान्या मल्होत्रा और विक्रांत मैसी बने थ्रिलर फिल्म 'लव हॉस्टल' का हिस्सा, शाहरुख करेंगे प्रोड्यूस बॉलीवुड समाचार
    सान्या मल्होत्रा ​​की फिल्म 'पगलैट' नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025