NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सान्या मल्होत्रा ​​ने मुंबई के जुहू में खरीदा 14.3 करोड़ रुपये का नया घर- रिपोर्ट
    अगली खबर
    सान्या मल्होत्रा ​​ने मुंबई के जुहू में खरीदा 14.3 करोड़ रुपये का नया घर- रिपोर्ट
    सान्या मल्होत्रा ने खरीदा नया घर

    सान्या मल्होत्रा ​​ने मुंबई के जुहू में खरीदा 14.3 करोड़ रुपये का नया घर- रिपोर्ट

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 05, 2021
    11:49 am

    क्या है खबर?

    सान्या मल्होत्रा ​​बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार की जाती हैं। उन्होंने अपने बोल्ड किरदार से लाखों दिलों में जगह बनाई है।

    फिल्मों के अलावा वह अपनी हाइप्रोफाइल लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि मुंबई के जुहू इलाके में उन्होंने अपना नया घर खरीदा है।

    इस घर की कीमत 14.3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि यह एक लग्जीरियस अपार्टमेंट है।

    रिपोर्ट

    सान्या ने नए घर के लिए 71.5 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सान्या का यह नया घर जुहू-वर्सोवा लिंक रोड पर बेव्यू बिल्डिंग में स्थित है।

    यह अपार्टमेंट बिल्डर समीर भोजवानी के स्वामित्व में था और उन्होंने 14 अक्टूबर को इसे सान्या के नाम पर स्थानांतरित कर दिया था।

    खबरों की मानें तो सान्या ने अपने नए घर के लिए 71.5 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई है। इसी के साथ सान्या बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की पड़ोसन बन गई हैं।

    पुरानी अपडेट

    ऋतिक ने भी इसी बिल्डिंग में खरीदे थे दो अपार्टमेंट

    सोशल मीडिया पर सान्या को नया घर खरीदने के लिए बधाइयां मिल रही हैं।

    बता दें कि ऋतिक ने भी पिछले साल इसी बिल्डिंग में दो अपार्टमेंट खरीदे थे। उन्होंने इन दोनों अपार्टमेंट के लिए 100 करोड़ रुपये का भुगतान किया था।

    वहीं हाल ही में अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी मुंबई में 20 करोड़ रुपये में एक बंगला खरीदा था। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने भी मुंबई के बांद्रा में 4BHK फ्लैट खरीदा था।

    अन्य फ्लैट

    सान्या ने 2018 में भी खरीदा था एक फ्लैट

    यह पहली बार नहीं है जब सान्या ने मुंबई में घर खरीदा हो। उन्होंने 2018 में भी एक फ्लैट खरीदा था।

    उन्होंने एक पोर्टल को इंटरव्यू में बताया था कि वह एक बेडरूम के अपार्टमेंट में रहती थीं।

    सान्या ने बताया था, "इस अपार्टमेंट को खरीदने से पहले मैं एक बेडरूम के अपार्टमेंट में रहा करती थीं।"

    उन्होंने कहा था कि नए घर में शिफ्ट होने का एकमात्र उद्देश्य था कि उनका परिवार दिल्ली से आए और उनके साथ रहे।

    वर्कफ्रंट

    ये हैं सान्या की आने वाली फिल्में

    सान्या के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ अभिमन्यु दसानी भी अभिनय करते दिखेंगे। फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है।

    इसके अलावा वह ​​तेलुगु फिल्म 'हिट' की हिन्दी रीमेक में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता राजकुमार राव भी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

    उनकी फिल्म 'पगलैट' 26 मार्च को OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके अभिनय को सराहा गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    बॉलीवुड समाचार
    सान्या मल्होत्रा

    ताज़ा खबरें

    'आर्या 3' से कटा अल्लू अर्जुन का पत्ता, इस युवा अभिनेता के हाथ लगी फिल्म  अल्लू अर्जुन
    टोयोटा फॉर्च्यूनर और लेजेंडर के 48V माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट लॉन्च, जानिए इनकी कीमत  टोयोटा
    राजीव शुक्ला बन सकते हैं BCCI के अंतरिम अध्यक्ष, जानिए इसके पीछे का कारण BCCI
    सिक्किम में सैन्य शिविर भूस्खलन की चपेट में आया; 3 की मौत, 6 लापता सिक्किम

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    बॉलीवुड के मशहूर गायक मोहम्मद अजीज का निधन, रेस्टोरेंट से शुरू किया था करियर बॉलीवुड समाचार
    राखी सावंत दीपक कलाल से करेंगी शादी, शादी के कार्ड का सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक बॉलीवुड समाचार
    अपनी इस फिल्म से दर्शकों को सरप्राइज़ देंगे शाहरुख, फिल्म के गाने में दिखेंगी श्रीदेवी शाहरुख खान
    मुंबई में 'जीरो' के सेट पर लगी आग, सेट पर मौजूद थे शाहरुख खान बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    'जय माता वैष्णो देवी की' में वैष्णो देवी की मां का किरदार निभाएंगी दीपिका चिखलिया टीवी शो
    करण जौहर की 'तख्त' और 'दोस्ताना 2' में हुई देरी ने तोड़ा जान्हवी का दिल जाह्नवी कपूर
    अंग्रेजों के प्रति नफरत दिखाने के कारण ऑस्कर की दौड़ से बाहर हुई 'सरदार उधम' ऑस्कर पुरस्कार
    आर्यन खान ड्रग्स मामला: आज भी नहीं मिली जमानत, कल फिर होगी सुनवाई शाहरुख खान

    सान्या मल्होत्रा

    क्या सान्या का 'डांस इंडिया डांस' में रिजेक्शन का कारण खोल रहा रियलिटी शोज की पोल? बॉलीवुड समाचार
    'दिलबर' से लेकर 'लंबरगिनी' तक, देखें सान्या मल्होत्रा के पांच बेहतरीन डांस वीडियो बॉलीवुड समाचार
    बॉबी, सान्या मल्होत्रा और विक्रांत मैसी बने थ्रिलर फिल्म 'लव हॉस्टल' का हिस्सा, शाहरुख करेंगे प्रोड्यूस बॉलीवुड समाचार
    सान्या मल्होत्रा ​​की फिल्म 'पगलैट' नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025