Page Loader
संजय दत्त ने थलपति विजय को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, साझा की तस्वीर 
संजय दत्त ने थलपति विजय को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@duttsanjay)

संजय दत्त ने थलपति विजय को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, साझा की तस्वीर 

Jun 22, 2023
02:25 pm

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय आज (22 जून) अपना 49वां जन्मदिन मना रहा है। इस खास मौके पर अब बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त ने विजय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर पर विजय संग एक तस्वीर साझा की है। संजय ने कैप्शन में लिखा, 'भाई को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। लियो की रिहाई की प्रतीक्षा में, आपके लिए शुभकामनाएं कि यह वर्ष सफलता और खुशियों से भरा रहे।'

लियो

फिल्म 'लियो' में नजर आएंगे विजय

विजय इन दिनों 'लियों' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म का पहला पोस्टर साझा किया है, जिसमें उन्हें गुस्से में खून से सना हथौड़ा पकड़े हुए देखा जा सकता है। 'लियो' का निर्देशन लोकेश कनगरान किया है। इसमें विजय के अलावा तृषा, संजय, प्रिया आनंद, सैंडी, गौतम वासुदेव मेनन, मंसूर अली खान, मैसस्किन, मैथ्यू थॉमस, अर्जुन सरजा जैसे कलाकार शामिल हैं। फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर 19 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीर