Page Loader
सना खान दूसरी बार बनने वाली हैं मां, खूबसूरत वीडियो साझा कर दी खुशखबरी 
दूसरी बार मां बनने जा रहीं सना खान (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@sanakhaan21)

सना खान दूसरी बार बनने वाली हैं मां, खूबसूरत वीडियो साझा कर दी खुशखबरी 

Nov 22, 2024
03:45 pm

क्या है खबर?

भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री सना खान पिछले लंबे समय से अभिनय की दुनिया से दूर हैं, लेकिन वह अपने प्रशंसकों के साथ जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अब अभिनेत्री एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, सना दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। इसके साथ सना ने नोट भी लिखा है।

सना

सना ने 2020 में अनस सईद से की थी शादी

सना ने लिखा, 'अल्हम्दुलिल्लाह, अल्लाह अपनी शक्ति से मुझे एक अच्छी संतान प्रदान करना। आप ही प्रार्थना सुनने वाले हैं। अल्लाह हमारी प्रार्थनाओं को स्वीकार करें और हम सभी के लिए इसे आसान बनाएं।' गौरतलब है कि सना ने 21 नवंबर, 2020 को अनस सईद से शादी की थी। 5 जलाई, 2023 को उन्होंने एक बेटे के रूप में अपनी पहली संतान का दुनिया में स्वागत किया था, जिसका नाम सैय्यद तारिक जमील है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो