NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / संभावना सेठ ने पिता की मौत के पीछे चिकित्सकीय लापरवाही को बताई मुख्य वजह
    संभावना सेठ ने पिता की मौत के पीछे चिकित्सकीय लापरवाही को बताई मुख्य वजह
    मनोरंजन

    संभावना सेठ ने पिता की मौत के पीछे चिकित्सकीय लापरवाही को बताई मुख्य वजह

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    May 24, 2021 | 05:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    संभावना सेठ ने पिता की मौत के पीछे चिकित्सकीय लापरवाही को बताई मुख्य वजह

    8 मई को कोरोना वायरस की जटिलताओं के कारण अभिनेत्री संभावना सेठ के पिता का निधन हुआ था। संभावना ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी थी। अब संभावना ने अपने पिता की मौत के पीछे चिकित्सकीय लापरवाही को मुख्य वजह बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में इलाजरत उनके पिता की मृत्यु अस्पताल के मेडिकल स्टाफ की लापरवाही के कारण हुई है। संभावना ने वीडियो शेयर करके इस बात की जानकारी दी है।

    इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके संभावना ने लगाए आरोप

    शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर संभावना ने एक वीडियो शेयर करके बताया कि जब उनके पिता ICU में थे, तब अस्पताल का स्टाफ उनका सहयोग नहीं कर रहा था। अभिनेत्री ने दावा किया कि उनके पिता का ऑक्सीजन सेचुरेशन लेवल 55 था, इसके बावजूद अस्पताल की नर्स ने उनके पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑक्सीजन सेचुरेशन लेवल असंतुलित होने के बावजूद नर्स ने इसे बहुत अच्छा बताया।

    उन्होंने मेरे पिता को मार डाला- संभावना

    शेयर किए गए वीडियो के साथ संभावना ने एक लंबा पोस्ट लिखा है। संभावना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'उन्होंने मेरे पिता को मार डाला। दुनिया सिर्फ ब्लैक एंड व्हाइट नहीं हो सकती। इसी तरह हर डॉक्टर भगवान के बराबर नहीं हो सकता। कुछ बुरे लोग भी हैं, जो सफेद कोट पहनकर हमारे अपनों को मार रहे हैं।' संभावना ने कहा कि इस वीडियो को रिकॉर्ड करने के दो घंटे के अंदर उनके पिता का निधन हो गया।

    यहां देखिए संभावना ने क्या कहा

    Instagram post

    A post shared by sambhavnasethofficial on May 24, 2021 at 9:23 am IST

    इस लड़ाई में आपके समर्थन की आवश्यकता है- संभावना

    संभावान ने अपने पिता की मृत्यु को 'मेडिकल मर्डर' बताया है। संभावना ने अपने पोस्ट में लिखा, 'अब मुझे इस लड़ाई में आपके समर्थन की आवश्यकता है। मैं जानती हूं कि आप में से हर कोई जो इस कठिन समय में अस्पतालों में रहा है, उसे इसी तरह की मेडिकल लापरवाही का सामना करना पड़ा है। अब हम सभी इस वीडियो को हैशटैग #justice4sambhavna #medicalmurder के साथ शेयर करके एक साथ लड़ सकते हैं।'

    संभावना अस्पताल के खिलाफ करेंगी कानूनी कार्रवाई

    संभावना ने बताया कि उनके वकील रोहित अरोड़ा और कोशिमा अरोड़ा जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल को जल्द कानूनी नोटिस भेजकर कार्रवाई शुरू करेंगे। कार्डियक अरेस्ट होने के बाद संभावना के पिता का देहांत हुआ था। इसके कुछ दिन पहले ही संभावना के पिता एसके सेठ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हाल में संभावना ने जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल में बेड दिलवाने के लिए मदद की गुहार लगाई थी। इसके बाद फैंस ने उनके पिता की रिकवरी की दुआएं की थीं।

    इन फिल्मों में दिखी हैं संभावना

    संभावना वर्तमान में अपने पति अविनाश द्विवेदी के साथ मुंबई में रहती हैं। 'बिग बॉस 2' से संभावना को विशेष लोकप्रियता मिली थी। इस अभिनेत्री को हिन्दी सहित कई भोजपुरी फिल्मों में देखा गया है। उन्होंने 'पागलपन' नामक फिल्म से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। फिल्म '36 चाइना टाउन' और हिट ट्रैक 'आशिकी में तेरी' से संभावना ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अभिनेत्री 'संभावना सेठ एंटरटेनमेंट' नामक खुद की यूट्यूब चैनल चलाती हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    दिल्ली
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    बिग बॉस
    कोरोना वायरस

    दिल्ली

    फाइजर और मॉडर्ना का वैक्सीन देने से इनकार, केंद्र से सौदे की बात कही- केजरीवाल पंजाब
    कोरोना संक्रमण को काबू में करने के लिए किन-कन राज्यों में बढ़ाया गया लॉकडाउन? उत्तर प्रदेश
    लॉकडाउन के बीच करनाल से दिल्ली रवाना हुए किसान, 26 मई को बनाएंगे 'काला दिवस' किसान आंदोलन
    दिल्ली: एक बार फिर हफ्ते भर के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन, 31 मई तक रहेगा लागू कोरोना वायरस

    बॉलीवुड समाचार

    राज्यसभा सांसद की 'द फैमिली मैन 2' को बैन करने की मांग, सरकार को लिखा पत्र मुंबई
    बुरी तरह उजड़ गया फिल्म 'मैदान' का सेट, निर्माता बोनी कपूर बोले- सोचूं तो रो दूंगा अजय देवगन
    फिर से एक फिल्म में साथ काम करने वाले हैं रणबीर कपूर और इम्तियाज अली- रिपोर्ट मुंबई
    शाहरुख खान की 'इजहार' नहीं, 'बैजू बावरा' है संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म शाहरुख खान

    मनोरंजन

    भारत में भी रिलीज होगा शो 'फ्रेंड्स: द रीयूनियन', जानिए किस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगा OTT प्लेटफॉर्म
    आंध्र प्रदेश के कुरनूल और नेल्लोर के अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाएंगे सोनू सूद बॉलीवुड समाचार
    'जो जीता वही सिकंदर' के 29 साल, जानिए फिल्म से जुड़ीं कुछ रोचक बातें आमिर खान
    अभिजीत सावंत ने भी साधा 'इंडियन आइडल' पर निशाना, बोले- प्रतिभा से ज्यादा होता है ड्रामा इंडियन आइडल

    बिग बॉस

    कोरोना वायरस की जटिलताओं के कारण संभावना सेठ के पिता का हुआ निधन मुंबई
    निक्की तंबोली के भाई का कोरोना से निधन, अभिनेत्री ने लिखा भावुक पोस्ट कोरोना वायरस
    'अंगूरी भाभी' को मिला 'नच बलिए' और 'बिग बॉस' का ऑफर मनोरंजन
    रिमी को 'बिग बॉस' के लिए मिले थे 2.25 करोड़ रुपये, अभिनेत्री ने साझा किया अनुभव मुंबई

    कोरोना वायरस

    महामारी के बीच बढ़ती जा रहीं मुसीबतें, अब सामने आया येलो फंगस का मामला गाज़ियाबाद
    क्या औद्योगिक ऑक्सीजन के उपयोग से हो रही ब्लैक फंगस बीमारी, जांच करेगी कर्नाटक सरकार कर्नाटक सरकार
    लापरवाही: कहीं घोड़े के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सैकड़ों लोग, कहीं विमान में रचाई शादी कर्नाटक
    वैक्सीनेशन अभियान: अब सरकारी केंद्रों पर जाकर भी पंजीयन करा सकेंगे 18-44 साल के लोग वैक्सीन समाचार
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023