Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
आर्यन खान
पुनीत राजकुमार
सुष्मिता सेन
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सारा के साथ 'अतरंगी रे' के लिए पहली पसंद थे सलमान, दूसरी ऋतिक रोशन
मनोरंजन

सारा के साथ 'अतरंगी रे' के लिए पहली पसंद थे सलमान, दूसरी ऋतिक रोशन

सारा के साथ 'अतरंगी रे' के लिए पहली पसंद थे सलमान, दूसरी ऋतिक रोशन
लेखन चंद्रशेखर कुमार
Dec 21, 2021, 06:05 pm 3 मिनट में पढ़ें
सारा के साथ 'अतरंगी रे' के लिए पहली पसंद थे सलमान, दूसरी ऋतिक रोशन
'अतरंगी रे' के लिए पहली पसंद थे सलमान

सारा अली खान आनंद एल राय की फिल्म 'अतरंगी रे' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और साउथ स्टार धनुष नजर आएंगे। फिल्म 24 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। अब इस फिल्म से जुड़ी एक रोचक जानकारी सामने आई है। ऐसी चर्चा है कि फिल्म के लिए सारा के साथ सलमान खान पहली पसंद थे। दूसरी पसंद के तौर पर ऋतिक रोशन को प्राथमिकता में रखा गया था।

रिपोर्ट
सलमान को कॉन्सेप्ट पसंद आया, लेकिन बात नहीं बनी- सूत्र

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय की जगह 'अतरंगी रे' के लिए सलमान पहली पसंद थे। एक सूत्र ने कहा, "इस फिल्म में एक जादूगर और सारा के प्रेमी की भूमिका निभाने के लिए आनंद के दिमाग में आने वाले पहले अभिनेता सलमान थे। सुपरस्टार को यह कॉन्सेप्ट पसंद आया, लेकिन किन्हीं वजहों से बात आगे नहीं बढ़ पाई।" अगर ऐसा होता तो सलमान सारा के साथ रोमांस करते हुए नजर आते।

जानकारी
'जीरो' के बाद दूसरी बार आनंद ने किया था सलमान को अप्रोच

सूत्र ने बताया कि 'जीरो' के बाद यह दूसरी बार था, जब सलमान को किसी फिल्म के लिए आनंद ने अप्रोच किया था। 'जीरो' 2018 में आई थी, जिसका निर्देशन आनंद ने किया था। इसमें सलमान के साथ शाहरुख खान दिखे थे।

मुलाकात
आनंद और ऋतिक के बीच हुई थीं कई मुलाकातें

सलमान के बाद 'अतरंगी रे' के लिए दूसरी पसंद थे ऋतिक। सूत्र ने कहा, "सलमान की तरह ऋतिक भी हिन्दी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में शामिल हैं। उनका भी महिलाओं के बीच अच्छा क्रेज है। आनंद और ऋतिक के बीच कई मुलाकातें हुईं। ऋतिक इस फिल्म को साइन करने ही वाले थे कि अंतिम समय पर बात बिगड़ गई।" खबरों की मानें तो इसके बाद थोड़ी झिझक के साथ उन्होंने अक्षय को अप्रोच किया।

फिल्म
अक्षय और धनुष दोनों से इश्क फरमाते हुए दिखेंगी सारा
अक्षय और धनुष दोनों से इश्क फरमाते हुए दिखेंगी सारा

'अतरंगी रे' के ट्रेलर में सारा के अंदाज को सराहा गया था। वह बिहार से ताल्लुक रखने वाली लड़की रिंकू के किरदार में नजर आएंगी, जिसकी तमिल लड़के विशु (धनुष) से जबरिया शादी होती है। इस फिल्म में सारा, अक्षय और धनुष दोनों से इश्क फरमाते हुए दिखेंगी। इस फिल्म के गाने में भी सारा ने दर्शकों की वाहवाही लूट ली है। यह पहली बार है जब सारा फिल्ममेकर आनंद की किसी फिल्म में नजर आएंगी।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

'अतरंगी रे' इस साल वैलेंटाइन डे पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से फिल्म की रिलीज स्थगित कर दी गई थी। इस फिल्म के जरिए अक्षय पहली बार सारा और धनुष के साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे।

वर्कफ्रंट
ये हैं सलमान और ऋतिक की आने वाली फिल्में

सलमान 'मास्टर' की हिन्दी रीमेक में नजर आ सकते हैं। 'टाइगर 3' में भी सलमान अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। वह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। ऋतिक फिल्म 'विक्रम वेधा' में नजर आएंगे। ऋतिक फिल्म 'रामायण' और अपनी सुपरहिट फिल्म 'वॉर' के सीक्वल 'वॉर 2' में दिखाई देंगे। वह दीपिका पादुकोण के साथ 'फाइटर' में भी काम कर रहे हैं। 'कृष 4' भी उनके खाते से जुड़ी है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
चंद्रशेखर  कुमार
चंद्रशेखर कुमार
Twitter
मीडिया के क्षेत्र में मुझे करीब दो साल से अधिक का अनुभव है। मैंने आईआईएमसी से हिन्दी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। कविता और लेख लिखने का शौक बचपन से रहा है। देश की कई चर्चित पत्र-पत्रिकाओं में मेरी कविताएं और लेख प्रकाशित हुए हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट पर लिखना पसंद है।
ताज़ा खबरें
अक्षय कुमार
सलमान खान
ऋतिक रोशन
सारा अली खान
अतरंगी रे
ताज़ा खबरें
विमेंस टी-20 चैलेंज: वेलोसिटी को हराते हुए रिकॉर्ड तीसरी बार चैंपियन बनी सुपरनोवाज
विमेंस टी-20 चैलेंज: वेलोसिटी को हराते हुए रिकॉर्ड तीसरी बार चैंपियन बनी सुपरनोवाज खेलकूद
इंस्टाग्राम प्रोफाइल कस्टमाइज कर पाएंगे यूजर्स, तय कर पाएंगे पेज का लुक
इंस्टाग्राम प्रोफाइल कस्टमाइज कर पाएंगे यूजर्स, तय कर पाएंगे पेज का लुक टेक्नोलॉजी
जून में OTT पर आएंगी ये फिल्में और वेब सीरीज
जून में OTT पर आएंगी ये फिल्में और वेब सीरीज मनोरंजन
घर पर बहुत आसानी से तैयार किए जा सकते हैं बॉडी वॉश, जानिए कुछ तरीके
घर पर बहुत आसानी से तैयार किए जा सकते हैं बॉडी वॉश, जानिए कुछ तरीके लाइफस्टाइल
पानी भरे इलाके से ऐसे निकालें अपनी कार, मानसून में काम आएंगी ये टिप्स
पानी भरे इलाके से ऐसे निकालें अपनी कार, मानसून में काम आएंगी ये टिप्स ऑटो
अक्षय कुमार
विरोध के बाद अक्षय की 'पृथ्वीराज' का बदला नाम, 'स्मार्ट पृथ्वीराज' रखा गया नया शीर्षक
विरोध के बाद अक्षय की 'पृथ्वीराज' का बदला नाम, 'स्मार्ट पृथ्वीराज' रखा गया नया शीर्षक मनोरंजन
नहीं बदलेगा 'पृथ्वीराज' फिल्म का टाइटल, करणी सेना की मांग खारिज
नहीं बदलेगा 'पृथ्वीराज' फिल्म का टाइटल, करणी सेना की मांग खारिज मनोरंजन
हिंदी फिल्मों के लिए राहत बनकर आई 'भूल भुलैया 2', बनाए कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड
हिंदी फिल्मों के लिए राहत बनकर आई 'भूल भुलैया 2', बनाए कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड मनोरंजन
'पृथ्वीराज' में 12वीं सदी की दिल्ली-अजमेर-कन्नौज को बनाने में खर्च हुए 25 करोड़ रुपये
'पृथ्वीराज' में 12वीं सदी की दिल्ली-अजमेर-कन्नौज को बनाने में खर्च हुए 25 करोड़ रुपये मनोरंजन
3 जून को सिनेमाघरों में इन बड़ी फिल्मों में होगी टक्कर
3 जून को सिनेमाघरों में इन बड़ी फिल्मों में होगी टक्कर मनोरंजन
और खबरें
सलमान खान
कानूनी विवादों में फंसकर निकले ये बॉलीवुड सितारे, मिली क्लीन चिट
कानूनी विवादों में फंसकर निकले ये बॉलीवुड सितारे, मिली क्लीन चिट मनोरंजन
आयुष के बाद अब शहनाज गिल भी छोड़ने वाली हैं सलमान की 'कभी ईद कभी दीवाली'?
आयुष के बाद अब शहनाज गिल भी छोड़ने वाली हैं सलमान की 'कभी ईद कभी दीवाली'? मनोरंजन
बॉलीवुड में इन कलाकारों से रहे सलमान खान के क्रिएटिव डिफरेंसेज
बॉलीवुड में इन कलाकारों से रहे सलमान खान के क्रिएटिव डिफरेंसेज मनोरंजन
क्या मतभेद के कारण 'कभी ईद कभी दिवाली' से बाहर हो गए आयुष शर्मा?
क्या मतभेद के कारण 'कभी ईद कभी दिवाली' से बाहर हो गए आयुष शर्मा? मनोरंजन
'F3' की हिंदी रीमेक में शाहरुख या सलमान निभा सकते हैं वेंकटेश की भूमिका
'F3' की हिंदी रीमेक में शाहरुख या सलमान निभा सकते हैं वेंकटेश की भूमिका मनोरंजन
और खबरें
ऋतिक रोशन
पूजा बेदी ने लगाई ऋतिक-सबा और सुजैन-अर्सलान के रिश्ते पर मुहर
पूजा बेदी ने लगाई ऋतिक-सबा और सुजैन-अर्सलान के रिश्ते पर मुहर मनोरंजन
'कृष 4' के लिए तैयार ऋतिक और राकेश रोशन, जानिए कब शुरू होगा फिल्म पर काम
'कृष 4' के लिए तैयार ऋतिक और राकेश रोशन, जानिए कब शुरू होगा फिल्म पर काम मनोरंजन
ऋतिक और दीपिका की फिल्म 'फाइटर' को मिली नई रिलीज डेट
ऋतिक और दीपिका की फिल्म 'फाइटर' को मिली नई रिलीज डेट मनोरंजन
क्या आप जानते हैं? 'द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेरुहा' में बनने वाली थी ऋतिक-प्रियंका की जोड़ी
क्या आप जानते हैं? 'द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेरुहा' में बनने वाली थी ऋतिक-प्रियंका की जोड़ी मनोरंजन
'पठान' के चलते इन फिल्मों की बदल सकती है रिलीज डेट
'पठान' के चलते इन फिल्मों की बदल सकती है रिलीज डेट मनोरंजन
और खबरें
सारा अली खान
'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी की फिल्में ठुकरा चुकी हैं ये अभिनेत्रियां
'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी की फिल्में ठुकरा चुकी हैं ये अभिनेत्रियां मनोरंजन
रणबीर-आलिया से लेकर कार्तिक-कियारा तक, जल्द ही पर्दे पर दिखेंगी ये नई जोड़ियां
रणबीर-आलिया से लेकर कार्तिक-कियारा तक, जल्द ही पर्दे पर दिखेंगी ये नई जोड़ियां मनोरंजन
नई भूमिका के लिए तैयार सारा, भारत छोड़ो आंदोलन पर बन रही फिल्म में दिखेंगी
नई भूमिका के लिए तैयार सारा, भारत छोड़ो आंदोलन पर बन रही फिल्म में दिखेंगी मनोरंजन
इन स्टारकिड्स ने घरवालों के खिलाफ जाकर एक्टिंग में बनाई पहचान
इन स्टारकिड्स ने घरवालों के खिलाफ जाकर एक्टिंग में बनाई पहचान मनोरंजन
सुकेश चंद्रशेखर मामले में ED का खुलासा- सारा, जान्हवी और भूमि को भी भेजता था तोहफे
सुकेश चंद्रशेखर मामले में ED का खुलासा- सारा, जान्हवी और भूमि को भी भेजता था तोहफे मनोरंजन
और खबरें
अतरंगी रे
रिलीज के दिन हॉटस्टार पर सबसे अधिक देखी जाने वाली फिल्म बनी 'अतरंगी रे'
रिलीज के दिन हॉटस्टार पर सबसे अधिक देखी जाने वाली फिल्म बनी 'अतरंगी रे' मनोरंजन
'अतरंगी रे' रिव्यू: सतरंगी कहानी में कमाल कर गई सारा, धनुष और अक्षय की तिकड़ी
'अतरंगी रे' रिव्यू: सतरंगी कहानी में कमाल कर गई सारा, धनुष और अक्षय की तिकड़ी मनोरंजन
क्या 'अतरंगी रे' में छोटा रोल कर रहे हैं अक्षय कुमार?
क्या 'अतरंगी रे' में छोटा रोल कर रहे हैं अक्षय कुमार? मनोरंजन
विजय देवरकोंडा के साथ काम करना चाहती हैं सारा अली खान
विजय देवरकोंडा के साथ काम करना चाहती हैं सारा अली खान मनोरंजन
'लव आज कल' की असफलता से उबरने में आनंद ने कैसे की सारा की मदद?
'लव आज कल' की असफलता से उबरने में आनंद ने कैसे की सारा की मदद? मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive
कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022