सलमान खान की 'मातृभूमि' का बदला क्लाइमैक्स, आखिर क्यों निर्माताओं ने उठाया ये कदम?
क्या है खबर?
सलमान खान की चर्चित फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' लंबे वक्त से अपनी रिलीज को तरस रही है। खबर है कि निर्माताओं ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के सामने इसकी स्क्रीनिंग से पहले क्लाइमैक्स और अभिनेता के किरदार में कुछ बदलाव किया है। बताया जा रहा है कि निर्देशक अपूर्व लाखिया और लेखन टीम ने फिल्म के बदलते मिजाज और शांति पर जोर देने के अनुरूप क्लाइमेक्स को फिर से लिखा है।
बदलाव
'मातृभूमि' के क्लाइमैक्स और कहानी में हुआ बदलाव
मिड-डे के मुताबिक, इस हफ्ते सेंसर बोर्ड द्वारा 'मातृभूमि' की समीक्षा की जानी है। इस कारण निर्माताओं ने सलमान अभिनीत इस फिल्म में और भी बदलाव किए हैं।
फिल्म का क्लाइमैक्स दोबारा से लिखा गया है, जबकि सलमान के किरदार में बदलाव हुआ है।
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि संशोधित क्लाइमैक्स को सिर्फ एक पारंपरिक युद्ध-नाटक के रूप में खत्म करने के लिए नहीं, बल्कि सुलह और शांति पर जोर देने के अनुरूप बनाया गया है।
इंतजार
फिल्म पर सेंसर द्वारा मुहर लगने का हो रहा इंतजार
खबरों के मुताबिक, फिल्म के संशोधित संस्करण को पिछले हफ्ते सूचना और प्रसारण मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाणपत्र मिल चुका है। अब यह सेंसर बोर्ड के पास पहुंची है।
फिलहाल, निर्माता इसकी स्क्रीनिंग की तारीख का इंतजार कर रहे हैं।
बता दें, गलवान घाटी के संघर्ष पर आधारित इस फिल्म का नाम पहले 'बैटल ऑफ गलवान' रखा गया था। बाद में इसे 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' नाम दिया गया।
इसमें सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य किरदार में हैं।