
'सिकंदर' से पहले नेटफ्लिक्स पर आईं सलमान खान की ये फिल्में, रेटिंग में कौन सबसे ऊपर?
क्या है खबर?
सलमान खान फिल्म 'सिकंदर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ईद के मौके पर उनकी यह फिल्म रिलीज हो रही है।
सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद सलमान की यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
हालांकि, ये सलमान की इकलौती फिल्म नहीं है, जो इस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर आएगी।
इससे पहले भी उनकी कई फिल्में नेटफ्लिक्स पर आ चुकी हैं।
आइए जानें इस प्लेटफॉर्म पर आई उनकी किस फिल्म को सबसे ज्यादा रेटिंग मिली है।
#1
'बजरंगी भाईजान'
इस सूची में सबसे पहला नाम 'बजरंगी भाईजान' का है, जो नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा पसंद और देखी गई है। फिल्म डिज्नी+हॉटस्टार पर भी है और यहां भी यह बेहद लोकप्रिय है।
इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया था और यह सलमान की अकेली ऐसी फिल्म है, जिसने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया। नेटफ्लिक्स पर मौजूद सलमान की सभी फिल्मों में इस फिल्म को IMDb पर सबसे ज्यादा 8.1 रेटिंग मिली है।
#2
'हम साथ-साथ हैं'
साल 1999 में बॉक्स ऑफिस के बादशाह सलमान खान ही थे, जिनकी 3 फिल्मों ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा दिया था। इनमें पहली थी 'हम साथ-साथ' हैं।
ये उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी थी। यह एक मल्टी-स्टारर फिल्म थी, जिसमें सलमान के अलावा सैफ अली खान, करिश्मा कपूर और सोनाली बेंद्रे भी अहम भूमिकाओं में नजर आई थीं।
इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को IMDb पर 6.3 रेटिंग मिली है।
#3 और #4
'किक' और 'भारत'
सलमान के करियर की ब्लॉकबस्टर फिल्मों की बात होती है तो 'किक' का नाम सूची में जरूर शामिल होता है। इस फिल्म में उनकी जोड़ी अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के साथ बनी थी।
इस एक्शन कॉमेडी फिल्म के निर्माता निर्देशक साजिद नाडियाडवाला थे, जो 'सिकंदर' के निर्माता भी हैं। IMDb पर सलमान की इस फिल्म को 6.0 रेटिंग मिली है।
उधर 4.7 रेटिंग वाली नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई सलमान की फिल्म 'भारत' ने भी बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई की थी।
#5 और #6
'जय हो' और 'ट्यूबलाइट'
सलमान की फिल्म 'जय हो' भी नेटफ्लिक्स पर ही आई थी। फिल्म में सलमान के साथ अभिनेत्री डेजी शाह नजर आई थीं।
50 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 195 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
IMDb पर सलमान की इस फिल्म को 10 में से 5 रेटिंग मिली है।
दूसरी ओर नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई उनकी फिल्म 'ट्यूबलाइट' बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई थी। इसे IMDb पर 3.9 रेटिंग मिली है।
जानकारी
'रेस 3' और 'दबंग 3'
सलमान की फिल्म 'रेस 3' और 'दबंग 3' भी सिनेमाघरों के बाद नेटफ्लिक्स पर ही आई थी। नेटफ्लिक्स पर आईं उनकी इन सभी फिल्मों में 1.9 रेटिंग के साथ 'रेस 3' सबसे पीछे है। उधर 'दबंग 3' को IMDb पर 3.0 रेटिंग मिली है।