Page Loader
सलमान खान फायरिंग के बाद पहली बार हवाई अड्डे पर आए नजर, दुबई हुए रवाना
फायरिंग के बाद पहली बार हवाई अड्डे पहुंचे सलमान खान (तस्वीर: एक्स/@BeingSalmanKhan)

सलमान खान फायरिंग के बाद पहली बार हवाई अड्डे पर आए नजर, दुबई हुए रवाना

Apr 19, 2024
01:09 pm

क्या है खबर?

सलमान खान के मुंबई स्थित आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इस मामले में दोनों (विक्की गुप्ता और सागर पाल) आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अदालत ने दोनों को 14 दिन के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच की हिरासत में भेज दिया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। फायरिंगे के बाद अब सलमान को पहली बार मुंबई हवाई अड्डे पर देखा गया, जहां वह सुरक्षा से घिरे हुए थे।

सलमान 

सामने आया सलमान का वीडियो

सोशल मीडिया पर सलमान का एक वीडियो सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि सलमान विज्ञापन शूट के लिए दुबई के लिए रवाना हुए हैं। बता दें, घर के बाहर फायरिंग के बाद भी सलमान अपना काम जारी खरने वाले हैं। उन्होंने अपनी टीम के सदस्यों से किसी भी योजना को रद्द न करने के लिए कहा है। सलमान ने ईद के मौके पर अपनी नई फिल्म 'सिकंदर' का ऐलान किया था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो