Page Loader
अनंत अंबानी के जन्मदिन समारोह में सलमान खान ने गाया गाना, बी प्राक ने दिया साथ
अनंत अंबानी के जन्मदिन पर सलमान खान ने गाया गाना (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@bpraak)

अनंत अंबानी के जन्मदिन समारोह में सलमान खान ने गाया गाना, बी प्राक ने दिया साथ

Apr 10, 2024
02:07 pm

क्या है खबर?

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने 9 अप्रैल को अपना 29वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उन्होंने गुजरात के जामनगर में एक पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें अभिनेता सलमान खान प्रसिद्ध गायक बी प्राक के साथ गाना गाते नजर आए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान और प्राक को रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का सुपरहिट गाना 'सारी दुनिया जला देंगे' गाते हुए देखा जा सकता है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो 

सलमान 

साजिद नाडियाडवाला की फिल्म के हीरो बने सलमान 

सलमान को आखिरी बार कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'टाइगर 3' में देखा गया था। अब दर्शक सलमान की आगामी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने साजिद नाडियाडवाला के साथ हाथ मिलाया है। फिल्म के निर्देशन की कमान एआर मुरुगादॉस ने संभाली है। सलमान की फिल्म का शीर्षक अभी तय नहीं है, लेकिन इसकी रिलीज तारीख सामने आ चुकी है। यह फिल्म 2025 मे ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।