Page Loader
सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' जापान के सिनेमाघरों में देगी दस्तक, जानिए कब
जापान में रिलीज होगी सलमान खान की 'टाइगर 3'

सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' जापान के सिनेमाघरों में देगी दस्तक, जानिए कब

Apr 30, 2024
03:19 pm

क्या है खबर?

सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' को बीते साल 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 466.63 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था। इस फिल्म में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी नजर आए थे। सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। अब 'टाइगर 3' जापान के सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार हैं। यह फिल्म 3 मई, 2024 को रिलीज होगी।

जापान

लोकप्रिय फ्रैंचाइज 'टाइगर' की तीसरी फिल्म है 'टाइगर 3'

सलमान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह जापान में फिल्म 'टाइगर 3' की रिलीज तारीख का खुलासा करते नजर आ रहे हैं। 'टाइगर 3' का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। आदित्य चोपड़ा इस फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। यह बॉलीवुड की लोकप्रिय फ्रैंचाइज 'टाइगर' की तीसरी फिल्म है। यह फ्रैंचाइज भारतीय जासूस अविनाश राठौड़ उर्फ टाइगर (सलमान) और पाकिस्तानी जासूस जोया (कैटरीना) की प्रेमकहानी और जांबाजी पर आधारित है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो