Page Loader
सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का IMDb पर कब्जा, इन फिल्मों को पछाड़ मारी बाजी
सलमान खान की 'सिकंदर' IMDb की सूची में सबसे ऊपर

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का IMDb पर कब्जा, इन फिल्मों को पछाड़ मारी बाजी

Jan 15, 2025
02:31 pm

क्या है खबर?

सलमान खान पिछली बार फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आए थे। उनकी यह फिल्म उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद आई। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। अब वह 'सिकंदर' लेकर आ रहे हैं। उनकी इस फिल्म से जुड़ी आए दिन तमाम रोचक जानकारियां सामने आ रही हैं। हाल ही में इंटरनेट मूवी डाटाबेस IMDb ने इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों की सूची जारी की, जिसमें 'सिकंदर' पहले स्थान पर विराजमान है।

उपलब्धि

सबसे बहुप्रतीक्षित भारतीय फिल्मों की सूची में 'सिकंदर' का कब्जा

निर्माता-निर्देशक एआर मुरुगदॉस के निर्देशन में बनी सलमान अभिनीत 'सिकंदर' ने अपनी रिलीज से पहले ही फैंस के दिलों में जगह बना ली है। यह फिल्म IMDb की 2025 की सबसे बहुप्रतीक्षित भारतीय फिल्मों की सूची में सबसे आगे है। कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' इस सूची में दूसरे स्थान पर है। तीसरे स्थान पर है रजनीकांत की फिल्म 'कुली'। अक्षय कुमार की 'हाउफुल 5' चौथे तो टाइगर श्रॉफ की 'बागी 3' को पांचवां स्थान मिला है।

उत्साह

निर्देशक ने जताई खुशी

एआर मुरुगदॉस ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, "सिकंदर को 2025 की सबसे बहुप्रतीक्षित भारतीय फिल्मों की सूची में शीर्ष पर देखकर मैं बेहद खुश और गर्व महसूस कर रहा हूं। सलमान के साथ काम करना अविश्वसनीय अनुभव रहा है। उनकी ऊर्जा और समर्पण ने 'सिकंदर' को उस रूप में जीवंत कर दिया है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इस प्रोजेक्ट को साकार करने के लिए मैं साजिद नाडियाडवाला का दिल से धन्यवाद करता हूं।"

फिल्म

'सिकंदर' के टीजर ने तोडा था रिकॉर्ड

कहानी की बात करें तो सिकंदर ताकत का प्रतीक है और और सलमान अपनी इसी ताकत के बल पर समाज में मौजूद एक रैकेट को उखाड़ फेकेंगे। फिल्म की कहानी दिल को छू लेने वाली होगी। इसका टीजर दर्शकों को बेहद पसंद आया है। रिलीज के 24 घंटे में इस टीजर को 4.8 करोड़ बार देखा गया था। निर्माताओं को पूरा यकीन है कि दर्शक फिल्म देखकर भावुक हो जाएंगे। सिकंदर ईद-उल-फितर के मौके पर 30 मार्च को रिलीज होगी।

आगामी फिल्में

इस साल दर्शकों को इन फिल्मों का भी है इंतजार

IMDb हर साल बहुप्रतीक्षित फिल्मों की सूची जारी करता है। इस सूची में प्रभास की फिल्म 'राजा साब' को छठा स्थान मिला है। 7वें स्थान पर ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर 2' है, जिसके जरिए जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं। मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'एमपुराण' को 8वां स्थान तो शाहिद कपूर की देवा ने सूची में 9वां स्थान पाया है। टॉप 10 फिल्मों में 10वें स्थान पर अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' है।