Page Loader
सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर पुलिस रिमांड में भेजे गए
सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर से पूछताछ करेगी पुलिस

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर पुलिस रिमांड में भेजे गए

Apr 16, 2024
02:08 pm

क्या है खबर?

14 अप्रैल को दो हमलावरों ने सलमान खान के घर के बाहर हवा में कई राउंड फायरिंग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए यह मामला मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया, जिसके बाद क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली। गोली चलाने वाले दोनों आरोपी गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिए गए हैं, जिनकी पहचान विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई। अब दोनों शूटर को 10 की पुलिस रिमांड में भेजा गया है।

रिपोर्ट

विक्की और सागर ने चलाईं 5 गोलियां

विक्की और सागर को 10 दिन के पुलिस रिमांड में भेजा गया है, यानी 25 अप्रैल तक पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ करेगी। मुंबई पुलिस ने खुलासा किया कि विक्की और सागर ने सलमान के घर के बाहर 5 गोलियां चलाई थीं। इस दौरान उन्होंने 3 राउंड लगाए। विक्की और सागर ने बताया कि जो बंदूक इन्होंने घटना को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की थी, उसे इन्होंने सूरत की नदी में फेंक दिया था।

सलमान 

सलमान फायरिंग के बाद पहली बार निकले घर से बाहर

घर के बाहर फायरिंग के बाद भी सलमान के हौसले बुलंद हैं। वह अपना काम जारी खरने वाले हैं। उन्होंने अपनी टीम के सदस्यों से किसी भी योजना को रद्द न करने के लिए कहा है। बीती रात गोलीबारी की घटना के बाद सलमान अब पहली बार घर से बाहर निकले। इस दौरान वह सुरक्षा से घिरे हुए थे। उनकी गाड़ी के आगे-पीछे पुलिस की गाड़ियां थी। घर से बाहर निकलते वक्त भाईजान का एक वीडियो भी सामने आया है।