LOADING...
'टाइगर 3': सिनेमाघरों पर प्रशंसकों की आतिशबाजी पर सलमान ने दी प्रतिक्रिया, बोले- ये खतरनाक है 
आतिशबाजी पर सलमान खान ने दी प्रतिक्रिया

'टाइगर 3': सिनेमाघरों पर प्रशंसकों की आतिशबाजी पर सलमान ने दी प्रतिक्रिया, बोले- ये खतरनाक है 

Nov 13, 2023
05:23 pm

क्या है खबर?

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टाइगर 3' आखिरकार 12 नवंबर को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। पिछले कुछ वक्त से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भाईजान के प्रशंसक सिनेमाघर के अंदज पटाखे फोड़ते नजर आ रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था। अब इस पूरे मामले पर सलमान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

पोस्ट

सलमान खान बोले- दूसरो को जोखिम में मत डालो

सलमान ने लिखा, मैं 'टाइगर 3 के दौरान सिनेमाघरों के अंदर आतिशबाजी के बारे में सुन रहा हूं। यह बहुत ही खतरनाक है। खुद को और दूसरों को जोखिम में डाले बिना फिल्म का आनंद लें और सुरक्षित रहें।' 'टाइगर 3' में सलमान के अलावा कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी हैं। फिल्म में शाहरुख खान ने मेहमान की भूमिका निभाई है। सैकनिल्क के मुताबिक, 'टाइगर 3' ने रिलीज के पहले दिन 44.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

ट्विटर पोस्ट

सलमान खान ने क्या कहा?