'बिग बॉस 20': सलमान खान अगला 'वीकेंड का वार' क्यों नहीं करेंगे होस्ट?
क्या है खबर?
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान 'बिग बॉस 20' का आगामी 'वीकेंड का वार' एपिसोड होस्ट नहीं करेंगे। रविवार, 18 अक्टूबर के एपिसोड में उन्होंने घरवालों और दर्शकों को इसकी जानकारी दी है। सलमान ने बताया कि पहले से तय काम की प्रतिबद्धताओं के चलते वह इस एपिसोड में नजर नहीं आएंगे। उनकी गैर-मौजूदगी में निर्देशक रोहित शेट्टी 'वीकेंड का वार' की मेजबानी करेंगे। ऐसे में देखना खास होगा कि शो में क्या ट्विस्ट देखने को मिलेगा।
दिलचस्प
'बिग बॉस 20' में रोहित को देखना होगा दिलचस्प
हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि रोहित 'वीकेंड का वार' के दोनों एपिसोड होस्ट करेंगे या सिर्फ एक एपिसोड में नजर आएंगे।
'सिंघम', 'सिम्बा' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके रोहित के लिए रियलिटी शो होस्ट करना नया नहीं है।
वह कई सीजन से स्टंट-आधारित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' की मेजबानी कर रहे हैं। ऐसे में 'बिग बॉस 20' में उनकी मौजूदगी देखना दिलचस्प होगा।
बाहर
अमन गांधी हुए शो से बाहर
हाल ही में प्रसारित 'वीकेंड का वार' एपिसोड में अमन गांधी शो से बाहर हो गए। उनके बाहर होने की घोषणा से पहले, वे उदिति सिंह और मैरी कॉम के साथ कम वोट पाने वाले 3 प्रतियोगी में शामिल थे।
अमन के जाने के बाद उनकी खास दोस्त अरिश्फा खान का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं अब देखना खास होगा कि अगले हफ्ते कौन शो से बेघर होता है।