NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सलमान खान के घर हमला करने वालों का CCTV फुटेज सामने आया, जांच जारी
    अगली खबर
    सलमान खान के घर हमला करने वालों का CCTV फुटेज सामने आया, जांच जारी
    बढ़ाई गई सलमान खान की सुरक्षा (तस्वीर: एक्स/@BeingSalmanKhan)

    सलमान खान के घर हमला करने वालों का CCTV फुटेज सामने आया, जांच जारी

    लेखन पलक
    Apr 14, 2024
    01:25 pm

    क्या है खबर?

    पिछले साल से बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में कथित रूप से शामिल लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर लगातार धमकियां मिल रही हैं।

    इसके चलते अभिनेता की सुरक्षा भी बढ़ाई गई थी। ताजा खबर यह है कि आज (14 अप्रैल) को सुबह सलमान के मुंबई स्थित आवास के बाहर गोलियों चली हैं।

    ऐसे में अभिनेता के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

    मामला

    2 व्यक्तियों ने की गोलीबारी

    न्यूज एजेंसी PTI ने मुंबई पुलिस के हवाले से बताया कि रविवार सुबह मुंबई में सलमान के आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट्स के बाहर मोटरसाइकल पर आए 2 अज्ञात व्यक्तियों ने गोलीबारी की।

    रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों ने बांद्रा इलाके में स्थित अभिनेता के आवास के बाहर 6 राउंड फायरिंग की है।

    बताया जा रहा है कि इन व्यक्तियों ने हवा में गोलीबारी की और घटनास्थल से भाग गए।

    स्थानीय पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

    बयान

    किसने और क्यों कराई गोलीबारी?

    पुलिस ने कहा कि फोरेंसिक विज्ञान विशेषज्ञों की एक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और वहां का जायजा लिया।

    पुलिस के मुताबिक, आज सुबह करीब 5 बजे अभिनेता सलमान के बांद्रा स्थित घर के बाहर दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। पुलिस को 3 राउंड फायरिंग की जानकारी मिली है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है।

    पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर यह फायरिंग किसने और क्यों करवाई है।

    वीडियो

    सामने आया पहला वीडियो

    सलमान के घर के बाहर हुई फायरिंग का पहला वीडियो सामने आया है, जिसमें संदिग्ध बाइक सवार नजर आ रहे हैं।

    वीडियो में दोनों संदिग्धों ने हेलमेट पहना हुआ है, जिसके चलते उनके चेहरे नहीं दिख रहे हैं।

    मुंबई के DCP राज तिलक रौशन ने कहा, "सुबह करीब 5 बजे सलमान के घर के बाहर 2 अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।"

    ट्विटर पोस्ट

    Twitter Post

    अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी आवास के बाहर आज सुबह फायरिंग हुई थी. अब एक्टर के घर के बाहर फायरिंग करने वाले संदिग्ध बाइकर्स का CCTV फुटेज सामने आया है. CCTV में दो संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं. फायरिंग के बाद सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षाबढ़ा दी गई है.#SalmanKhan… pic.twitter.com/jvR2mGndtj

    — ABP News (@ABPNews) April 14, 2024

    बातचीत

    एकनाथ शिंदे ने लिया हालचाल

    ANI के मुताबिक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने टेलीफोन पर सलमान से बात की और उनका हालचाल लिया है।

    मुख्यमंत्री ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से भी चर्चा की और सलमान की सुरक्षा बढ़ाने का सुझाव भी दिया।

    फायरिंग की घटना के बाद मुंबई पुलिस ने अब तक 5 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

    उधर पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी की घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखें पोस्ट:

    Maharashtra Chief Minister Eknath Shinde had a telephone conversation with Salman Khan after two unidentified men opened fire outside the actor's residence in Bandra, Mumbai.

    Chief Minister Eknath Shinde had discussions with the Mumbai Police Commissioner and suggested… pic.twitter.com/1y0Eo5EjNF

    — ANI (@ANI) April 14, 2024

    सुरक्षा

    लॉरेंस बिश्नोई का हो सकता है हाथ?

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस घटना में फिलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं है। बता दें कि गैंगस्टर बिश्नोई कई बार सलमान को जान से मारने की धमकी दे चुका है।

    ऐसे में मुंबई पुलिस को उम्मीद है कि इस घटना के पीछे भी उसका और उसके गैंग का हाथ हो सकता है।

    बताया जा रहा है कि सलमान उस वक्त घर पर ही थे। ऐसे में अभिनेता के घर और उनकी सुरक्षा बढ़ाई जा सकती है।

    विस्तार

    सलमान को मिली Y+ सुरक्षा

    नवंबर 2022 से गैंगस्टर बिश्नोई और गोल्डी बराड़ की धमकियों के बाद सलमान की सुरक्षा को X श्रेणी से बढ़ाकर Y+ कर दिया गया था।

    अभिनेता को निजी हथियार रखने का लाइसेंस भी दिया गया है। इतना ही नहीं अभिनेता ने अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नई बुलेटप्रूफ गाड़ी भी खरीदी थी।

    बता दें, एक टीवी इंटरव्यू में बिश्नोई ने खुलेआम कहा था कि उसके जीवन का लक्ष्य सलमान को मारना है।

    जानकारी

    इन फिल्मों के लिए चर्चा में सलमान

    सलमान ने हाल ही में अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है। अभिनेता को निर्देशक एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सिकंदर' में देखा जाएगा। साजिद नाडियाडवाला निर्मित 'सिकंदर' अगले साल ईद के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सलमान खान
    मुंबई पुलिस
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगी कोविड-19 पर स्थिति रिपोर्ट, कहा- खत्म नहीं हुई महामारी कोरोना वायरस
    शेयर बाजार: सेंसेक्स 77 अंक टूटकर हुआ बंद, निफ्टी इतना फिसला शेयर बाजार समाचार
    जहीर इकबाल ने पत्नी सोनाक्षी सिन्हा पर लुटाया प्यार, लिखा- मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा  सोनाक्षी सिन्हा
    ट्रंप ने स्टील और एल्युमीनियम पर टैरिफ बढ़ाया, भारत पर क्या पड़ेगा इससे असर? डोनाल्ड ट्रंप

    सलमान खान

    सलमान खान से लेकर सोनाक्षी सिन्हा तक, बेहतरीन पेंटर भी हैं ये कलाकार सोनाक्षी सिन्हा
    आलिया भट्ट से लेकर कंगना रनौत तक, कम पढ़े लिखे हैं ये बॉलीवुड सितारे  कैटरीना कैफ
    शाहरुख, सलमान और अक्षय कुमार पर बोले कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस, किए कई खुलासे   शाहरुख खान
    श्रद्धा कपूर को 16 की उम्र में हीरोइन बनाना चाहते थे सलमान खान, बनी नहीं बात श्रद्धा कपूर

    मुंबई पुलिस

    अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के घरों को बम से उड़ाने की धमकी, एक्शन में मुंबई पुलिस अमिताभ बच्चन
    शाहरुख खान की सुरक्षा में चूक, मन्नत में दाखिल हुए 2 अनजान शख्स; गिरफ्तार  शाहरुख खान
    तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामला: आरोपी शीजान खान को मिली जमानत, 69 दिन बाद हुए रिहा तुनिषा शर्मा
    मुंबई में 40 बैंक ग्राहकों से ठगों ने लूटे लाखों रुपये, फिशिंग लिंक से किया फ्रॉड  मुंबई

    बॉलीवुड समाचार

    एकता कपूर की फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' में हुई अभिनव सिंह की एंट्री, देखिए वीडियो एकता कपूर
    दिनेश विजान की रोमांटिक फिल्म के लिए पहली बार साथ आए राजकुमार राव और वामिका गब्बी राजकुमार राव
    अक्षय कुमार साउथ में कदम रखने को तैयार, विष्णु मांचू की फिल्म 'कन्नप्पा' से जुड़े  अक्षय कुमार
    #NewsBytesExplainer: क्या होता है मीट-क्यूट कॉन्सेप्ट, रोमांटिक फिल्मों में होता है जिसका इस्तेमाल? #NewsBytesExplainer
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025