Page Loader
सलमान खान की फिल्म 'बीवी नंबर 1' सिनेमाघरों में फिर हो रही रिलीज, तारीख आई सामने 
सिनेमाघरों में फिर रिलीज हो रही सलमान खान की यह यादगार फिल्म (तस्वीर: एक्स/@BeingSalmanKhan)

सलमान खान की फिल्म 'बीवी नंबर 1' सिनेमाघरों में फिर हो रही रिलीज, तारीख आई सामने 

Nov 21, 2024
02:11 pm

क्या है खबर?

सलमान खान, करिश्मा कपूर और सुष्मिता सेन जैसे सितारों की अदाकारी से सजी फिल्म 'बीवी नंबर 1' को 28 मई, 1999 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 49.81 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था। अब रिलीज के 25 साल बाद 'बीवी नंबर 1' को एक बार फिर से सिनेमाघरों में देखने का सुनहरा मौका दर्शकों को मिल रहा है।

बीवी नंबर 1 

नया ट्रेलर आया सामने 

'बीवी नंबर 1' को 29 नवंबर, 2024 को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का नया ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसे प्रशंसक खूब पसंद कर रहे हैं। निर्माताओं ने इस खबर की घोषणा करते हुए लिखा, 'फिल्म 'बीवी नंबर 1' बड़े पर्दे पर वापस आ गई है। जादू को फिर से जीने के लिए तैयार हो जाइए।' इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया है। इसमें अनिल कपूर और तब्बू ने भी अभिनय किया था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट