Page Loader
'बेबी जॉन': सलमान खान के कैमियो ने लगाए चार चांद, लीक हुआ अभिनेता का लुक 
'बेबी जॉन' में नजर आए सलमान खान (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@beingsalmankhan)

'बेबी जॉन': सलमान खान के कैमियो ने लगाए चार चांद, लीक हुआ अभिनेता का लुक 

Dec 25, 2024
10:53 am

क्या है खबर?

पिछले लंबे समय से अभिनेता वरुण धवन फिल्म 'बेबी जॉन' को लेकर चर्चा में हैं। आखिरकार उनकी यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर यानी 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को समीक्षकों की बढ़िया प्रतिक्रिया मिल रही है। दर्शक पहले दिन का पहला शो देखने के लिए बड़ी संख्या में सिनेमाघरों पहुंच रहे हैं। 'बेबी जॉन' में अभिनेता सलमान खान ने मेहमान की भूमिका निभाई है। सोशल मीडिया पर उनका लुक भी लीक हो गया है।

लुक लीक

जबरदस्त एक्शन करते दिखे सलमान

'बेबी जॉन' में सलमान ने एजेंट भाई जान का किरदार निभाया है। उनकी एंट्री ने फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं। सलमान का कैमियो देख प्रशंसक उत्साहित हो गए हैं। सोशल मीडिया पर सलमान का एंट्री सीन लीक हो गया है, जिसमें वह जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ वरुण धवन भी दिखाई दिए। सान्या मल्होत्रा, कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी ने भी इस फिल्म में अभिनय किया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो