LOADING...
पहलगाम आतंकी हमले पर सलमान खान ने जताया दुख, आलिया भट्ट-प्रियंका चोपड़ा ने भी तोड़ी चुप्पी
पहलगाम आतंकी हमले पर सलमान खान ने जताया दुख

पहलगाम आतंकी हमले पर सलमान खान ने जताया दुख, आलिया भट्ट-प्रियंका चोपड़ा ने भी तोड़ी चुप्पी

Apr 23, 2025
04:13 pm

क्या है खबर?

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की घटना ने पूरी दुनिया को हैरान और परेशान कर दिया है। बैसरन घाटी में बंदूकधारी आतंकियों ने पर्यटकों पर गोलीबारी की, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई। इस दुखद घटना से हर भारतीय गुस्से से भरा हुआ है। बॉलीवुड सितारे भी इस घटना पर दुख जता रहे हैं। शाहरुख खान के बाद अब पहलगाम आतंकी हमले पर सलमान खान ने प्रतिक्रिया दी है।

नोट

धरती का स्वर्ग नर्क में बदलता जा रहा- सलमान

सलमान ने लिखा, 'कश्मीर, धरती का स्वर्ग नर्क में बदलता जा रहा है। निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जा रहा है, मेरी संवेदनाएं उनके परिवारों के साथ हैं। एक भी मासूम को मारना पूरी कायनात के मरने के बराबर है।' उधर, आलिया भट्ट ने लिखा, 'पहलगाम से आ रही खबर दिल दहला देने वाली है। वहां घूमने गए लोग खूबसूरती देख रहे थे और सुकून तलाश रहे थे, लेकिन अब केवल दुख है। ये हमारी मानवता को खत्म करता है।'

ट्विटर पोस्ट

सलमान ने क्या लिखा?

प्रियंका

हम भूलकर आगे नहीं बढ़ सके- प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, 'पहलगाम में जो हुआ, वह निंदनीय है। लोग वहां छुट्टियां मनाने गए थे। वे बस कश्मीर की खूबसूरती का लुत्फ उठा रहे थे। कई मासूम लोगों की जान उस तूफान में फंस गई, जिसकी उन्होंने कभी उम्मीद भी नहीं की थी। अपनों के सामने ही उन्हें निशाना बनाया गया। यह ऐसी घटना नहीं है जिसे हम भूलकर आगे बढ़ सकें। यह हमें लंबे समय तक परेशान करेगी। मैं बहुत दुखी हूं।'

ट्विटर पोस्ट

दुखी हैं प्रियंका