NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'मैंने प्यार किया' के बाद 6 महीने तक सलमान के पास नहीं था काम
    अगली खबर
    'मैंने प्यार किया' के बाद 6 महीने तक सलमान के पास नहीं था काम
    जब 6 महीने तक सलमान के पास नहीं था काम

    'मैंने प्यार किया' के बाद 6 महीने तक सलमान के पास नहीं था काम

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jun 06, 2022
    02:56 pm

    क्या है खबर?

    अबू धाबी में हुए अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (IIFA) 2022 को अभिनेता सलमान खान ने होस्ट किया। एक होस्ट के रूप में एक बार फिर सलमान ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

    अब सोशल मीडिया पर सलमान का एक वीडियो वायरल हो चुका है, जिसमें वह कहते हुए दिखे कि फिल्म 'मैंने प्यार किया' के बाद उनके पास कोई काम नहीं था।

    आइए आपको बताते हैं यह पूरा किस्सा।

    बयान

    6 महीनों तक मेरे पास कोई काम नहीं था- सलमान

    दरअसल, सलमान ने IIFA 2022 में अपने संघर्ष के दिनों को याद किया है।

    उन्होंने कहा, "फिल्म 'मैंने प्यार किया' रिलीज होने के बाद भाग्यश्री ने फैसला किया कि वह और काम नहीं करेंगी क्योंकि वह शादी करना चाहती थीं। वह फिल्म का पूरा क्रेडिट लेकर चली गईं। 6 महीनों तक मेरे पास कोई फिल्म और काम नहीं था। तब एक 'देवता समान आदमी' रमेश तौरानी मेरी जिंदगी में आए।"

    मदद

    रमेश तौरानी की मदद से मिली फिल्म 'पत्थर के फूल'

    सलमान ने बताया, "मेरे पिता ने उस वक्त दो हजार रुपये दिए और प्रोड्यूसर जीपी सिप्पी से कहा कि वह एक फिल्म मैगजीन में झूठी अनाउंसमेंट कर दें कि उन्होंने मुझे एक फिल्म के लिए साइन किया है।"

    जीपी ने ऐसा ही किया। इसके बाद रमेश जीपी के ऑफिस गए और फिल्म के म्यूजिक के लिए पांच लाख रुपये दिए।

    सलमान का मानना है कि उन पांच लाख रुपयों की वजह से उन्हें फिल्म 'पत्थर के फूल' (1991) मिली।

    वाकया

    खराब समय में सलमान को मिला सुनील शेट्टी का साथ

    संघर्ष के दिनों को याद करते हुए सलमान की आंखें छलक पड़ीं। वह भावुक नजर आए। सलमान ने कहा कि एक वक्त ऐसा भी आया, जब उनके पास पैसे नहीं थे।

    ऐसे समय में उन्हें दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी का साथ मिला।

    एक समय सलमान दुकान में थे और वह एक शर्ट और वॉलेट खरीदना चाहते थे। पैसा नहीं होने के कारण वह इसे खरीद नहीं पा रहे थे। तब सुनील ने उन्हें शर्ट और वॉलेट खरीदकर गिफ्ट किया।

    जानकारी

    'वॉन्टेड' के लिए सलमान ने बोनी कपूर के प्रति जताया आभार

    सलमान ने फिल्ममेकर बोनी कपूर के प्रति भी अपना आभार जताया। सलमान ने कहा कि जब उनका समय खराब चल रहा था, तो बोनी ने उन्हें 'वॉन्टेड' जैसी फिल्म देकर मदद का हाथ बढ़ाया।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    'मैंने प्यार किया' 1989 में रिलीज हुई एक रोमांटिक फिल्म है, जिसका निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया था। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इसमें सलमान और भाग्यश्री की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा था। बतौर लीड एक्टर यह सलमान की पहली फिल्म थी।

    वर्कफ्रंट

    एक से बढ़कर एक कई फिल्मों में नजर आएंगे सलमान

    सलमान 'मास्टर' की हिंदी रीमेक में नजर आ सकते हैं। 'टाइगर 3' में भी सलमान अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। इस फिल्म में एक बार फिर कैटरीना कैफ के साथ उनकी जोड़ी नजर आएगी।

    वह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। 'कभी ईद कभी दिवाली' और 'नो एंट्री 2' भी उनके खाते से जुड़ी हुई है।

    इसके अलावा वह 'बजरंगी भाईजान 2' में भी अपना जलवा दिखाने वाले हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    बॉलीवुड समाचार
    सलमान खान

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    बॉलीवुड कलाकारों के ये बच्चे एक्टिंग में नहीं बनाना चाहते करियर बॉलीवुड समाचार
    किसी आलीशान महल से कम नहीं है नवाजुद्दीन का नया घर, देखिए तस्वीरें मुंबई
    भाग्यश्री से लेकर नीतू तक, शादी के बाद इन अभिनेत्रियों ने फिल्मी दुनिया से बनाई दूरी ट्विंकल खन्ना
    कैटरीना से अनुष्का तक, बड़े बजट की फ्लॉप फिल्मों का हिस्सा रही हैं ये अभिनेत्रियां अनुष्का शर्मा

    बॉलीवुड समाचार

    वकील सतीश मानशिंदे की मांग, आर्यन की ही तरह रिया चक्रवर्ती मामले में भी बने SIT क्राइम समाचार
    'सम्राट पृथ्वीराज' से पहले इन फिल्मों का भी विरोध के चलते बदला गया था नाम दीपिका पादुकोण
    क्या आप जानते हैं? 'जंजीर' के लिए पहली पसंद नहीं थे अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन
    #NewsBytesExclusive: मेटावर्स में कैसा होगा सिनेमा का भविष्य? वर्चुअल रियलिटी

    सलमान खान

    गुरु रंधावा और यूलिया के गाने 'मैं चला' में दिखेंगे सलमान खान बॉलीवुड समाचार
    हर छोटी बात के लिए सलमान पर निर्भर नहीं रह सकतीं जरीन, कहीं ये बातें बॉलीवुड समाचार
    क्या इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखेंगी सलमान की भांजी अलीजेह? बॉलीवुड समाचार
    सलमान की 'टाइगर 3' और शाहरुख की 'पठान' में काम करने को इच्छुक नहीं ऋतिक शाहरुख खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025