Page Loader
यूट्यूब पर महज 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखे गए इन 10 भारतीय फिल्मों के टीजर
24 घंटे में सबसे ज्यादा देखे गए इन फिल्मों के टीजर

यूट्यूब पर महज 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखे गए इन 10 भारतीय फिल्मों के टीजर

May 22, 2025
08:26 am

क्या है खबर?

इन दिनों ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर फिल्म 'वॉर 2' को लेकर चर्चा में हैं, जिसका टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है और दर्शकों ने इस पर खूब प्यार लुटाया है। इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार 'वॉर 2' का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। इसे शुरुआती 24 घंटे में 2 करोड़ 7 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा। आइए उन भारतीय फिल्मों के बारे में जानें, जिनका टीजर महज 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखा गया।

#1 और #2

सालार और आदिपुरुष

इस सूची में पहला नाम प्रभास की 'सालार' का है, जिसे शुरुआती 24 घंटों में 8 करोड़ 2 लाख लोगों ने देखा था। बॉक्स ऑफिस पर भी ये सुपर-डुपरहिट रही थी। दूसरे स्थान पर है 'आदिपुरुष'। खास बात ये है कि इस फिल्म के हीरो भी प्रभास ही थे। इसके टीजर को 6 करोड़ 9 लाख लोगों ने देखा था। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इसका बहुत बुरा हश्र हुआ था, वहीं प्रभास को भी खूब खरी-खोटी सुनने को मिली थी।

#3 और #4

'KGF 2' और 'राधे श्याम'

तीसरे स्थान पर है ' 'KGF 2 '। कन्नड़ अभिनेता यश को देशभर में मशहूर करने वाली 'KGF 2 के टीजर ने भी आते ही धमाका कर दिया था। इसे 6 करोड़ 8 लाख लोगों ने देखा था। बॉक्स ऑफिस भी इस फिल्म ने खूब तहलका मचाया था। प्रभास की ही फिल्म 'राधे श्याम' को इस सूची में चौथा स्थान मिला है। रिलीज के पहले दिन उनकी इस फिल्म के टीजर में 4 करोड़ 2 लाख व्यूज आए थे।

#5 और #6

'सिकंदर' और 'पुष्पा: द रूल'

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का टीजर भी यूट्यूब पर आते ही छा गया था। इसे 4 करोड़ 1 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा था। हालांकि, फिल्म को लोगों ने नकार दिया था, वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी यह फेल हो गई थी। उधर सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द रूल' के टीजर को 3 करोड़ 9 लाख लोगों ने देखा। इसने भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बनाया है।

#7 और #8

'डंकी' और 'गुड बैड अग्ली'

शाहरुख खान की हिट फिल्म 'डंकी' का टीजर शुरुआती 24 घंटे में 3 करोड़ 6 लाख लोगों ने देखा। इस फिल्म में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू नजर आई थीं, वहीं विक्की कौशल ने फिल्म में कैमियो किया था। दूसरी ओर साउथ के सुपरस्टार अजित कुमार की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' के टीजर को पहले दिन 3 करोड़ 1 लाख व्यूज मिले थे। फिल्म ने दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।

ट्विटर पोस्ट

यूट्यूब पर ओ ही छाए इन फिल्मों के टीजर

जानकारी

टॉप 10 में और कौन-कौन?

इस फेहरिस्त में 2 करोड़ 9 लाख व्यूज के साथ अजय देवगन की 'मैदान' का टीजर 9वें स्थान पर है, वहीं 2 करोड़ 7 लाख व्यूज के साथ 'वॉर 2' का टीजर 10वें पायदान पर है। यह फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हो रही है।