NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अनुराग कश्यप की फिल्म में नजर आएंगे सैयामी खेर और गुलशन देवैया
    अगली खबर
    अनुराग कश्यप की फिल्म में नजर आएंगे सैयामी खेर और गुलशन देवैया
    अनुराग कश्यप की फिल्म में नजर आएंगे सैयामी-गुलशन

    अनुराग कश्यप की फिल्म में नजर आएंगे सैयामी खेर और गुलशन देवैया

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Sep 07, 2022
    04:26 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड अभिनेत्री सैयामी खेर और अभिनेता गुलशन देवैया के एक नए प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी सामने आई है। ये दोनों मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की अगली फिल्म में नजर आएंगे।

    फिलहाल इस फिल्म का शीर्षक निर्धारित नहीं किया गया है। खबरों की मानें तो अनुराग इस फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले हैं।

    इस प्रोजेक्ट के बारे में अभी विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।

    रिपोर्ट

    हैदराबाद में शुरू हो चुकी है फिल्म की शूटिंग

    ANI के मुताबिक, सैयामी और गुलशन की इस फिल्म को अनुराग प्रोड्यूस करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्तमान में इस फिल्म की स्टारकास्ट हैदराबाद में इसकी शूटिंग कर रही है।

    यह पहला मौका नहीं है, जब सैयामी और गुलशन साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने एंथोलॉजी सीरीज 'अनपॉज्ड सीजन 1' में एक साथ काम किया था।

    इन दोनों की जोड़ी को देखने के लिए फैंस भी उत्साहित हैं।

    बयान

    फिल्म को लेकर सैयामी ने कही ये बातें

    फिल्म को लेकर सैयामी आशावादी दृष्टिकोण अपना रही हैं।

    उन्होंने कहा, "यह एक दिलचस्प प्रोजेक्ट है, जो लंबे समय तक लोगों के साथ रहेगा। गुलशन एक अद्भुत अभिनेता हैं, बेहद रचनात्मक हैं, बेहद बहुमुखी हैं। हमने 'अनपॉज्ड सीजन 1' के लिए एक साथ काम किया और उनके साथ काम करने का एक अलग कम्फर्ट लेवल रहा। दुर्भाग्य से मैं इस प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकती।"

    वर्कफ्रंट

    इन फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं सैयामी

    सैयामी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म 'अग्नि' में अभिनेता प्रतीक गांधी के साथ दिखाई देंगी।

    इस फिल्म की शूटिंग इसी महीने शुरू हुई है। इसका ज्यादातर हिस्सा मुंबई और दिल्ली में शूट होगा।

    इसके अलावा वह अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ 'ब्रीद: इनटू द शैडो सीजन 3' और फिल्म 'घूमर' में दिखाई देंगी।

    ऐसी चर्चा है कि 'घूमर' में सैयामी क्रिकेटर का किरदार निभाएंगी।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    गुलशन को हाल ही में ZEE5 की थ्रिलर वेब सीरीज 'दुरंगा' में दृष्टि धामी के साथ देखा गया था। इस सीरीज को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। इस अभिनेतो का 'हंटर', 'शैतान' और 'दैट गर्ल इन यलो बूट्स' जैसी फिल्मों में देखा गया है।

    करियर

    अलग शैली की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं अनुराग

    अनुराग अपनी अलग शैली की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को कई सफल फिल्में दी हैं। इनमें 'ब्लैक फ्राइडे' और 'गैंग ऑफ वासेपुर' जैसी फिल्मों का नाम शामिल है।

    वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' से भी उन्हें अच्छी-खासी लोकप्रियता मिली।

    अनुराग की 'दोबारा' हाल में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म में अभिनेत्री तापसी पन्नू को अभिनय करते देखा गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    अनुराग कश्यप
    आगामी फिल्में
    सैयामी खेर

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExclusive: फंगल इंफेक्शन क्यों एक बढ़ता हुआ खतरा है? त्वचा विशेषज्ञ से जानिए  त्वचा की देखभाल
    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल
    गूगल I/O 2025: जेमिनी 2.5 प्रो में आया नया डीप थिंक मोड  गूगल
    गूगल मीट में आया लाइव AI ट्रांसलेशन फीचर, अब आपकी भाषा में होगी बातचीत गूगल

    बॉलीवुड समाचार

    ऋषि कपूर-इरफान खान पर विवादित ट्वीट के लिए KRK गिरफ्तार विराट कोहली
    ऑस्कर में भेजने के लिए कैसे चुनी जाती है फिल्में? जानें क्या होते हैं मानक ऑस्कर पुरस्कार
    आखिरकार एक प्रोजेक्ट में साथ दिखेंगे विक्की-कैटरीना, शूट किया विज्ञापन सेलिब्रिटी गॉसिप
    रणवीर सिंह और कृति सैनन ने जीता फिल्मफेयर अवॉर्ड 2022, देखिए विजेताओं की सूची फिल्म पुरस्कार

    अनुराग कश्यप

    मॉब लिंचिंग पर प्रधानमंत्री को खत लिखने वाली हस्तियों पर FIR, राहुल का सरकार पर हमला बिहार
    मुंबई: नागरिकता कानून के समर्थन और विरोध में प्रदर्शन, प्रदर्शनों की दूरी मात्र चार किलोमीटर मुंबई
    नागरिकता कानून: सरकार की तरफ से आयोजित बैठक में पहुंचे कुछ ही सितारे, ज्यादातर रहे गायब मुंबई
    JNU हिंसा: अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं, छात्रों के समर्थन में देशभर में प्रदर्शन दिल्ली पुलिस

    आगामी फिल्में

    'लाल सिंह चड्ढा' से 'रक्षा बंधन' तक, अगस्त में सिनेमाघरों में आएंगी ये फिल्में बॉलीवुड समाचार
    'रक्षा बंधन' से 'गोविंदा नाम मेरा' तक, इन फिल्मों में दिखेंगी भूमि पेडनेकर सेलिब्रिटी गॉसिप
    मुराद खेतानी की फिल्म 'अपूर्वा' में मुख्य भूमिका निभाएंगी तारा सुतारिया बॉलीवुड समाचार
    'ब्रह्मास्त्र 2' में मुख्य भूमिका निभाएंगी दीपिका पादुकोण, जानें किस किरदार में आएंगी नजर दीपिका पादुकोण

    सैयामी खेर

    'घूमर' में क्रिकेटर बनेंगी सैयामी खेर, अभिषेक निभाएंगे उनके कोच का किरदार अमिताभ बच्चन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025