Page Loader
सैयामी खेर और अनुराग कश्यप एक बार फिर आए साथ, रोमांच से भरपूर होगी कहानी
सैयामी खेर और अनुराग कश्यप फिर आए साथ

सैयामी खेर और अनुराग कश्यप एक बार फिर आए साथ, रोमांच से भरपूर होगी कहानी

Feb 06, 2024
01:33 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री सैयामी खेर को आखिरी बार अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म 'घूमर' में देखा गया था, लेकिन यह बॉक्स ऑफस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। अब सैयामी बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक अनुराग कश्यप के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। दोनों ने रोमांच से भरपूर एक परियोजना के लिए एक बार फिर हाथ मिलाया है। 2020 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'चोक्ड' के बाद यह अनुराग और सैयामी के बीच दूसरा सहयोग होगा।

रिपोर्ट

जल्द होगी आधिकारिक ऐलान

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सैयामी और अनुराग अपनी अगली परियोजना की आधिकारिक घोषणा करने की योजना बना रहे हैं और जल्द ही दोनों इसका ऐलान कर देंगे। सैयामी और अनुराग न केवल पेशेवर रूप से जुड़े हुए हैं, बल्कि दोस्ती का एक मजबूत बंधन भी साझा करते हैं। नए परियोजना की कहानी रोमांस और थ्रिलर से भरपूर होगी। अब दर्शकों को सैयामी और अनुराग के दूसरे प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार है।

चोक्ड

'चोक्ड' की कहानी जान लीजिए 

'चोक्ड' की कहानी 2016 के दौरान हुई नोटबंदी के दौर पर आधारित थी। फिल्म की कहानी और तमाम सितारों की उम्दा अदाकारी ने दर्शकों दिल जीत लिया था। यह फिल्म 5 जून, 2020 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसमें रोशन मैथ्यू, अमृता सुभाष और राजश्री देशपांडे भी नजर आए थे। फिल्म की कहानी निहित भावे ने लिखी है। अनुराग ने ध्रुव जगसिया और अक्षय ठक्कर के साथ मिलकर फिल्म का निर्माण किया था।