NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सायरा बानो की तबीयत बिगड़ी, निमोनिया के बाद पिंडली में बने खून के थक्के
    अगली खबर
    सायरा बानो की तबीयत बिगड़ी, निमोनिया के बाद पिंडली में बने खून के थक्के
    सायरा बानो की तबीयत खराब (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@sairabanu)

    सायरा बानो की तबीयत बिगड़ी, निमोनिया के बाद पिंडली में बने खून के थक्के

    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 07, 2024
    02:02 pm

    क्या है खबर?

    दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी और मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो की तबीयत ठीक नहीं है। वह कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निमोनिया के बाद उनकी पिंडली में खून के थक्के बन गए हैं, जिसके चलते उन्हें चलने-फिरने में बहुत तकलीफ हो रही है।

    अक्टूबर 2024 में निमोनिया की वजह से सायरा अस्पताल में भर्ती हुई थीं।

    2021 में पति के निधन के बाद से ही उनकी सेहत खराब चल रही है।

    तकलीफ

    अपना काम भी  मुश्किल से कर पा रहीं सायरा

    सायरा इन दिनों स्वास्थ्य संबंधी कई गंभीर समस्याओं को सामना कर रही हैं। 2 महीने पहले उनके निमोनिया से पीड़ित होने की खबर सामने आई थी।

    अक्टूबर, 2024 में गंभीर निमोनिया के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसके बाद से उनकी पिंडली में 2 थक्के बन गए हैं।

    सायरा को अपने घर के अंदर घूमने में भी काफी मुश्किल हो रही है। दिलीप के निधन के बाद से ही उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती है।

    सहारा

    सायरा को बस 'साहब' की यादों का सहारा

    सायरा ने दिलीप से सिर्फ निकाह ही नहीं किया, बल्‍क‍ि उन्‍हें अपना सर्वस्‍व समर्पित कर दिया। 1966 में उन्होंने दिलीप से शादी की थी और 1988 में बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था। सायरा की आधी जिंदगी दिलीप के साथ और उनकी देखरेख में बीती है।

    2021 में दिलीप के निधन के बाद से सायरा अपने घर में कैद सी हैं। वह कहीं आती-जाती नहीं। इंस्‍टाग्राम पर सक्रिय हैं, लेकिन वो भी अपने 'साहब' और उनसे जुड़ी यादों के लिए।

    पोस्ट

    सायरा ने दिवाली पर किया था ये आखिरी पोस्ट

    सायरा ने दिवाली पर इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने दिलीप कुमार के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी थीं।

    इससे पहले सायरा ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की सालगिरह पर थी। उन्होंने 58 साल पहले की अपनी शादी के दिन को याद करते हुए कहा कि उस दिन सभी तैयारियां जल्दी-जल्दी हुईं और उनका लहंगा एक स्थानीय दर्जी ने तैयार किया था, क्योंकि उनके पास समय की कमी थी।

    फिल्में

    सायरा ने दिलीप के साथ की कई फिल्में

    बता दें कि सायरा एक मुस्लिम परिवार में आती हैं। उनके बचपन का ज्यादा समय लंदन में बीता था। बचपन से ही सायरा, दिलीप की फैन रही हैं।

    16 साल की उम्र से सायरा ने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। सायरा जब-जब पर्दे पर आईं, दर्शकों को दीवाना बना गईं।

    सायरा और दिलीप ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया था। इस सूची में 'दुनिया', 'बैराग', 'गोपी', 'सगीना महातो' और 'सगीना' जैसी फिल्में शामिल हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिलीप कुमार
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    केंद्र सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तमिलनाडु, फंड रोकने का लगाया आरोप तमिलनाडु
    बेंगलुरु: SBI में कन्नड़ भाषा विवाद को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया "बहुत निदंनीय" सिद्धारमैया
    होंडा X-ADV एडवेंचर स्कूटर भारत में लॉन्च, जानिए फीचर और कीमत  होंडा
    IPL 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का कैसा रहा प्रदर्शन? आंकड़ों के साथ जानिए  IPL 2025

    दिलीप कुमार

    सांस लेने में दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए दिलीप, ICU में चल रहा इलाज मुंबई
    दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का 98 साल की उम्र में निधन मुंबई
    अलविदा दिलीप कुमार: बॉलीवुड के 'ट्रैजेडी किंग' से जुड़ीं अनसुनी बातें मनोरंजन
    55 सालों के साथ को मौत ने कर दिया जुदा, ऐसी है दिलीप-सायरा की प्रेम कहानी मनोरंजन

    बॉलीवुड समाचार

    मलाइका अरोड़ा को पैपराजी ने घेरा, दोस्त टेरेंस लुईस ने यूं बचाया; वीडियो हो रहा वायरल  मलाइका अरोड़ा
    राशि खन्ना बनना चाहती थीं IAS अफसर,  जानिए फिर क्यों बदला फैसला दक्षिण भारतीय सिनेमा
    तापसी पन्नू एक बार फिर पैपराजी पर भड़कीं, बोलीं- मैं फोटोशूट करवाने नहीं आई हूं  तापसी पन्नू
    अजय देवगन की फिल्म 'आजाद' की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, नया पोस्टर आया सामने  अजय देवगन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025