Loading...
पेरेंट-टीचर मीटिंग पर सैफ की मजेदार टिप्पणी, बोले- 20 की उम्र से जा रहा हूं
बच्चों की PTA पर बोले सैफ अली खान

पेरेंट-टीचर मीटिंग पर सैफ की मजेदार टिप्पणी, बोले- 20 की उम्र से जा रहा हूं

लेखन सयाली
Oct 19, 2026
02:26 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान अपने अभिनय के साथ-साथ अपने मजाकिया अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। इस हफ्ते वह 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में अपनी पत्नी और अभिनेत्री करीना कपूर के साथ नजर आए। इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह 20 साल की उम्र से एक ही स्कूल में अपने बच्चों की पेरेंट-टीचर मीटिंग में जा रहे हैं। बता दें कि सैफ 56 साल के हो चुके हैं और 4 बच्चों के पिता हैं।

सैफ

शिक्षक बदले, लेकिन मैं आज भी स्कूल में खड़ा हूं- सैफ

सैफ ने कहा कि इतने सालों में स्कूल के शिक्षक बदल गए, लेकिन वह आज भी उसी स्कूल में जाते हैं। शो के दौरान अर्चना पूरन सिंह ने जोड़े से पूछा कि बच्चों की पेरेंट-टीचर मीटिंग में कौन जाता है।

सैफ ने कहा, "मेरे 4 बच्चे उस स्कूल में पढ़ते हैं, जिनकी उम्र अलग-अलग है। जब मैं 20 का था, तब मेरी पहली मीटिंग हुई थी। आज 55 साल की उम्र में भी, मैं उसी स्कूल में खड़ा हूं।"

बच्चों

सैफ के चारों बच्चों की उम्र में है काफी अंतर

सैफ की पहली शादी 1991 में अभिनेत्री अमृता सिंह से हुई थी। इस शादी से उनके दोनों बड़े बच्चों, सारा अली खान और इब्राहिम अली खान का जन्म हुआ था।

शादी के 13 साल बाद 2004 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद 2012 में सैफ ने करीना से शादी कर ली।

इस जोड़े के दो बेटे हैं, तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान। शो में सैफ और करीना की केमिस्ट्री प्रशंसकों को पसंद आ रही है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें एपिसोड का प्रोमो

ADVERTISEMENT