Page Loader
सैफ अली खान को ICU में स्थानांतरित किया गया, अब कैसी है अभिनेता की तबीयत?
सैफ अली खान को ICU में स्थानांतरित किया गया (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@actorsaifalikhan)

सैफ अली खान को ICU में स्थानांतरित किया गया, अब कैसी है अभिनेता की तबीयत?

Jan 16, 2025
02:40 pm

क्या है खबर?

अभिनेता सैफ अली खान पर तड़के करीब 3 बजे बांद्रा स्थित उनके घर में ही अज्ञात व्यक्ति ने उन पर चाकू से 2-3 बार चाकू से हमला किया गया, जिसके बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनकी न्यूरोसर्जरी हुई। अभिनेता खतरे से बाहर हैं। अब सर्जरी के बाद सैफ को ICU में स्थानांतरित कर दिया गया है। इसकी जानकारी खुद लीलावती अस्पताल के डॉक्टर नितिन डांगे ने दी है। इसके साथ उन्होंने बताया कि अभिनेता की हालत में सुधार है।

बयान

डॉक्टर नितिन डांगे ने क्या कहा

लीलावती अस्पताल के डॉक्टर नितिन डांगे ने कहा, "चाकू फंसने के कारण उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। चाकू को निकालने और लीक हो रहे स्पाइनल फ्लूइड को ठीक करने के लिए सर्जरी की गई। उनके बाएं हाथ पर दो और गर्दन पर एक गहरे घाव को प्लास्टिक सर्जरी से ठीक किया गया। सैफ को ICU में शिफ्ट कर दिया गया है। उनकी हालत में सुधार हो रहा है और वे खतरे से बाहर हैं।"

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो