
साई पल्लवी ने किए वाराणसी के अन्नपूर्णा मंदिर के दर्शन, सामने आया वीडियो
क्या है खबर?
दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री साई पल्लवी को पिछली बार फिल्म 'अमरन' में देखा गया था, जिसमें उनकी अदाकारी की खूब प्रशंसा हुई और यह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इन दिनों वह अपने बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं।
अब इस बीच साई ने आज यानी 23 दिसंबर को वाराणसी के अन्नपूर्णा मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान वह पूरी तरह से भक्ति भाव में डूबी हुई नजर आईं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Sai Pallavi today at Annapurna Temple in Kashi. 🙏🏻🕊#SaiPallavi ❤️ pic.twitter.com/fIGuRRLB6q
— Pallavi (@PallaviAlwayz) December 23, 2024
वीडियो
'रामायण' में नजर आएंगी साई
सोशल मीडिया पर साई का एक वीडियो पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह मां अन्नपूर्णा के दर्शन करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में अभिनेत्री के साथ उनके परिवार के सदस्य भी दिखाई दे रहे हैं।
काम के मोर्चे पर बात करें तो साई अब नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में नजर आएंगी। इसमें वह मां सीता का किरदार निभाएंगी।
रणबीर कपूर फिल्म में राम बनेंगे। 'KGF' स्टार यश इससे बतौर सह-निर्माता जुड़े हैं।