LOADING...
नरेंद्र मोदी की तस्वीरों वाला हार पहनने वाली रुचि गुर्जर ने सरेआम निर्देशक को मारी चप्पल
रुचि गुर्जर ने क्यों निर्देशक को मारी चप्पल? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@ruchigujjarofficial)

नरेंद्र मोदी की तस्वीरों वाला हार पहनने वाली रुचि गुर्जर ने सरेआम निर्देशक को मारी चप्पल

Jul 26, 2025
06:52 pm

क्या है खबर?

साल 2023 में मिस हरियाणा का खिताब अपने नाम कर चुकीं भारतीय मॉडल और अभिनेत्री रुचि गुर्जर ने 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा था। अपने लुक को लेकर वह सोशल मीडिया पर छाई रहीं। सबसे ज्यादा ध्यान उनके उस हार ने खींचा था, जिसके डिजाइन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें लगी हुई थीं। अब ये रुचि गुर्जर फिर सुर्खियों में हैं। इन्होंने हाल में मुंबई के एक थिएटर में हंगामा खड़ा कर दिया।

वीडियो

वायरल हाे रहा रुचि का ये वीडियो

रुचि फिर लाइमलाइट में आ गई हैं। हाल ही में उन्होंने निर्माता-निर्देशक मान सिंह को चप्पल फेंक कर मारी, जिसके बाद से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। हुआ यूं कि गुरुवार को मुंबई के एक थिएटर में सो लॉन्ग वैली मूवी की स्क्रीनिंग थी। स्क्रीनिंग के दौरान मुंबई के सिनेपोलिस थिएटर में रुचि विरोध-प्रदर्शन करने कुछ लोगों के साथ पहुंचीं। वह बाकी लोगों के साथ निर्माताओं के खिलाफ मोर्चा कर रही थीं।

गुस्सा

गुस्से में निर्देशक को मार दी चप्पल

वीडियो में रुचि निर्माता से बहस करते हुए चिल्लाती हुई सुनाई दे रही हैं। फिर वह अपना आपा खो बैठीं और निर्माता पर उन्होंने चप्पल से हमला कर दिया। वह सिनेमाघर में विरोध प्रदर्शन करते हुए भी दिखाई दीं। रुचि ने स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान रुचि कुछ महिलाओं के साथ खूब हंगामा किया। उनके आस-पास के लोग निर्माताओं के खिलाफ नारे लगाते देखे गए। इस दाैरान निर्देशक के साथ रुचि की जमकर बहसबाजी हुई।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

मामला

है क्या मामला?

रुचि का कहना है कि निर्माता करण सिंह चौहान ने पिछले साल उनसे संपर्क किया था और दावा किया था कि वह एक हिंदी टीवी शो का निर्माण कर रहे हैं, जो जल्द ही सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। रुचि ने कहा, "उन्होंने मुझे सह-निर्माता के रूप में जोड़ने की पेशकश की और प्रोजेक्ट से जुड़े दस्तावेज भी भेजे। विश्वास करते हुए मैंने अपनी कंपनी के जरिए कई बार करण के स्टूडियो से जुड़े खातों में पैसे ट्रांसफर किए।

आपबीती

रुचि के साथ हुई धोखाधड़ी

रुचि बोलीं कि वो प्रोजेक्ट कभी शुरू नहीं हुआ। जब उन्होंने अपने पैसे मांगे तो उन्होंने धमकी देना शुरू कर दिया। रुचि ने करण के खिलाफ मुंबई में FIR दर्ज की है। बता दें कि राजस्थान के गुर्जर परिवार में जन्मीं रुचि गुर्जर मॉडल हैं। साल 2023 में उन्होंने मिस हरियाणा का खिताब अपने नाम किया था। वह 'जब तू मेरी ना रही' और 'हेली में चोर' जैसे म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं।