Page Loader
जूनियर NTR ने की भारतीय क्रिकेट टीम से मुलाकात, वायरल हुईं तस्वीरें
भारतीय क्रिकेट टीम से मिले जूनियर NTR

जूनियर NTR ने की भारतीय क्रिकेट टीम से मुलाकात, वायरल हुईं तस्वीरें

Jan 17, 2023
04:19 pm

क्या है खबर?

'RRR' फेम जूनियर NTR ने हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के वनडे मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कुछ खिलाड़ियों से मुलाकात की। इसमें युजवेंद्र चहल, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन और शार्दुल ठाकुर जैसे नाम शामिल हैं। चहल ने तेलुगू सुपरस्टार के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'जनता के हीरो से मिलकर खुशी हुई। गोल्डन ग्लोब जीत के लिए बधाई। हम सभी को आप पर गर्व है।'

NTR

इस फिल्म को लेकर चर्चा में हैं जूनियर NTR

सूर्यकुमार ने भी NTR के साथ अपनी तस्वीर साझा की है, उन्होंने लिखा, 'आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा भाई! RRR को गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीतने पर एक बार फिर बधाई।' ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। गौरतलब है कि इन दिनों जूनियर NTR अपनी आगामी फिल्म 'NTR 30' की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु दिख सकती हैं। यह फिल्म 5 अप्रैल, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें ट्वीट