Loading...
रोशन मैथ्यू संग जमेगी सिमर भाटिया की जोड़ी, फिल्म 'बातों ही बातों में' से मचाएंगी धमाल
सिमर भाटिया की दूसरी फिल्म का ऐलान

रोशन मैथ्यू संग जमेगी सिमर भाटिया की जोड़ी, फिल्म 'बातों ही बातों में' से मचाएंगी धमाल

Oct 16, 2026
01:14 pm

क्या है खबर?

BLM पिक्चर्स ने अपनी नई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'बातों ही बातों में' की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस फिल्म में रोशन मैथ्यू और अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया की नई जोड़ी पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएगी। धीरज बोस के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग इसी साल नवंबर से शुरू होगी। ये कहानी रिश्तों में बातचीत, जुड़ाव और आने वाले अनपेक्षित मोड़ों के इर्द-गिर्द घूमती है।

शुरुआत

सिमर ने इस फिल्म से रखा था बॉलीवुड में कदम

सिमर भाटिया ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत श्रीराम राघवन की फिल्म 'इक्कीस' से की थी, जिसमें उन्होंने अगस्त्य नंदा के साथ काम किया और अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों का ध्यान खींचा।

अब वो फिल्म 'बातों ही बातों में' में नजर आएंगी, वहीं, रोशन मैथ्यू साउथ और बॉलीवुड के एक माने हुए अभिनेता हैं। वो आलिया भट्‌ट की 'डार्लिंग्स', 'कपूर एंड सन्स' और 'उलझ' जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के बीच खास पहचान बना चुके हैं।

ट्विटर पोस्ट

तरण आदर्श ने किया ये पोस्ट

ADVERTISEMENT