NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रोहित शेट्टी ने किया अपनी पहली मराठी फिल्म 'स्कूल कॉलेज एनी लाइफ' का ऐलान, ट्रेलर रिलीज
    मनोरंजन

    रोहित शेट्टी ने किया अपनी पहली मराठी फिल्म 'स्कूल कॉलेज एनी लाइफ' का ऐलान, ट्रेलर रिलीज

    रोहित शेट्टी ने किया अपनी पहली मराठी फिल्म 'स्कूल कॉलेज एनी लाइफ' का ऐलान, ट्रेलर रिलीज
    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 20, 2023, 02:01 pm 1 मिनट में पढ़ें
    रोहित शेट्टी ने किया अपनी पहली मराठी फिल्म 'स्कूल कॉलेज एनी लाइफ' का ऐलान, ट्रेलर रिलीज
    रोहित शेट्टी ने की अपनी पहली मराठी फिल्म की घोषणा

    रोहित शेट्टी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिंदी फिल्मों का निर्देशन किया है और अब वह मराठी सिनेमा में पारी खेलने को पूरी तरह से तैयार हैं। उनकी पहली मराठी फिल्म का नाम है 'स्कूल कॉलेज एनी लाइफ', जिसके जरिए अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश को पहली बार किसी बड़ी फिल्म में लीड हीरोइन बनने का मौका मिला है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसकी जानकारी रोहित ने अपने प्रशंसकों को सोशल मीडिया पर दी है।

    रोहित ने पूरी की मराठी दर्शकों की मुराद

    रोहित ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर साझा कर लिखा, 'मेरे मराठी दर्शकों ने हमेशा मुझसे पूछा कि आप मराठी फिल्म कब बनाएंगे?... तो पेश है मेरे मराठी दर्शकों के लिए मेरी पहली मराठी फिल्म। रोहित शेट्टी की फिल्म नहीं, फिर भी रोहित शेट्टी की फिल्म। जीवन का एक टुकड़ा, मधुर, सरल और दिल छू लेने वाली कहानी।' उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म का निर्देशन विहान सूर्यवंशी ने किया है। यह 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

    यहां देखिए ट्रेलर

    Instagram post

    A post shared by itsrohitshetty on March 20, 2023 at 1:52 pm IST

    फैमिली एंटरटेनर फिल्म में तेजस्वी ने किया आकर्षित

    ट्रेलर में तेजस्वी और करन परब मुख्य भूमिका में दिख रहे हैं, वहीं अभिनेता जितेंद्र जोशी भी इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं। यह एक ऐसे युवा के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसने बचपन और किशोरावस्था में चुनौतियों का सामना करने के साथ खुशियों का लुत्फ भी उठाया। यह फुल ऑन फैमिली एंटरटेनर फिल्म होने वाली है। तेजस्वी ने अपने अभिनय और अंदाज से ध्यान खींचा है। उनकी सादगी और खूबसूरती देखते ही बनती है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    ट्रेलर देखने में अच्छा लग रहा है। जहां इसमें एक तरफ बचपन की मासूमियत देखने को मिल रही है, वहीं दूसरी तरफ कॉलेज लाइफ का हुल्लड़पन भी इसकी रिलीज को लेकर उत्सुकता जगाता है। फिल्म बचपन और जवानी के दिनों की याद दिला रही है।

    'बिग बॉस' ने दिलाई थी तेजस्वी को शोहरत

    तेजस्वी ने 'स्वरागिनी', 'पहरेदार पिया की', 'कर्ण संगिनी', और 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' जैसे कई टीवी शोज किए। वह स्टंट पर आधारित शो 'खतरों के खिलाड़ी 10' का हिस्सा भी थीं, लेकिन जो शोहरत उन्हें 'बिग बॉस 15' से मिली, वो किसी शो से नहीं मिली। 'बिग बॉस' के दौरान ही तेजस्वी को एकता कपूर के हिट शो 'नागिन 6' का प्रस्ताव मिला। शो का हिस्सा बनने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग में भी जबरदस्त इजाफा हुआ।

    आजकल कहां व्यस्त हैं रोहित?

    रोहित इन दिनों अपने करियर की पहली वेब सीरीज 'इंडियन एयरफोर्स' के काम में व्यस्त हैं। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। इसके जरिए न सिर्फ रोहित OTT पर अपनी शुरुआत कर रहे हैं, बल्कि सिद्धार्थ और शिल्पा की भी ये पहली सीरीज है। यह अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगी। हालांकि, अभी इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है। श्वेता तिवारी, विवेक ओबेरॉय और शरद केलकर भी आठ एपिसोड वाली इस सीरीज का हिस्सा हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    फिल्म का ट्रेलर
    रोहित शेट्टी
    मराठी सिनेमा

    फिल्म का ट्रेलर

    नानी और कीर्ति सुरेश की 'दसरा' का हिंदी ट्रेलर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज  दक्षिण भारतीय सिनेमा
    सुनील शेट्टी की एक्शन सीरीज 'हंटर' का ट्रेलर जारी, इस दिन होगी रिलीज  सुनील शेट्टी
    फिल्म 'गैसलाइट' का ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री लेकर आई सारा-विक्रांत और चित्रांगदा की तिकड़ी  सारा अली खान
    राजकुमार राव की 'भीड़' का ट्रेलर यूट्यूब से हटाया गया राजकुमार राव

    रोहित शेट्टी

    रोहित शेट्टी ने जन्मदिन पर जुहू में किया नए पुलिस स्टेशन का उद्घाटन, देखिए तस्वीरें जन्मदिन विशेष
    जन्मदिन विशेष: रोहित शेट्टी हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक, जानिए गाड़ियों का कलेक्शन जन्मदिन विशेष
    जन्मदिन विशेष: रोहित शेट्टी की इन फिल्मों ने बनाया उन्हें बॉलीवुड की 'हिट मशीन' जन्मदिन विशेष
    अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' अगले साल सिनेमाघरों में देगी दस्तक  अजय देवगन

    मराठी सिनेमा

    वरिष्ठ पत्रकार निशांत भूसे और अनुजा कार्णिक बने लेखक, मराठी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'कलावती' की लिखी कहानी बॉलीवुड समाचार
    बॉक्स ऑफिस: रितेश देशमुख की 'वेड' बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    बॉक्स ऑफिस: रितेश देशमुख की 'वेड' का जलवा कायम, तोड़ा ये रिकॉर्ड रितेश देशमुख
    राखी सावंत की मां को है ब्रेन ट्यूमर, वीडियो शेयर कर दी जानकारी राखी सावंत

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023