रॉबर्ट डी नीरो ने अनुपम खेर को घर बुलाकर दिया ये खास तोहफा
क्या है खबर?
अनुपम खेर हाल ही में न्यूयॉर्क की यात्रा के दौरान अपने पुराने दोस्त रॉबर्ट डी नीरो से मिले। हॉलीवुड के दिग्गज कलाकार रॉबर्ट ने अनुपम को अपने घर पर खाने के लिए बुलाया और अनुपम ने उनकी इस यादगार मुलाकात की झलकियां साझा कीं। वहीं इस मुलाकात के दौरान, रॉबर्ट ने अनुपम को एक कैप तोहफे में दी, जिसके लिए अनुपम ने उन्हें धन्यवाद किया।
मुलाकात
अनुपम ने लिखी खास बातें
अपनी मुलाकात के बारे में अनुपम ने लिखा, 'मिस्टर रॉबर्ट से मुलाकात, मैं अमेरिका आऊं और अपने सबसे प्यारे दोस्त और दुनिया के बेहतरीन अभिनेता, रॉबर्ट से न मिलूं, ऐसा कैसे हो सकता है? इस दिग्गज से मिलना हमेशा खुशी देता है और एक बार फिर, अमेरिका और कनाडा की मेरी यात्रा की सबसे खास बातों में से एक यह मुलाकात रही। प्यारे रॉबर्ट, मुझे अपने घर बुलाने, स्वादिष्ट लंच और आपके प्यार और अपनापन के लिए धन्यवाद।'
धन्यवाद
अनुपम ने किया रॉबर्ट का धन्यवाद
अनुपम ने आगे लिखा, 'हमारी बातचीत और अपना समय देने की आपकी उदारता मेरे लिए बहुत मायने रखती है। जब भी हम मिलते हैं, तो मुझमें मौजूद आपका प्रशंसक उतना ही उत्साहित होता है, जितना कि आपका दोस्त। एक अभिनेता और एक इंसान, दोनों ही रूपों में मैं आपका बहुत सम्मान करता हूं और मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानता हूं कि मैं आपको अपना दोस्त कह सकता हूं। आपको और आपके पूरे परिवार को मेरा प्यार और धन्यवाद।'
मुलाकात
कब हुई थी अनुपम और रॉबर्ट की पहली मुलाकात?
अनुपम आखिरी में लिखते हैं, 'एक और खूबसूरत याद के लिए धन्यवाद, जिसे मैं अपने साथ घर ले जाऊंगा। भगवान आप पर हमेशा कृपा बनाए रखे। सबसे जरूरी बात, उस कैप के लिए धन्यवाद। आपके इस प्यारे जेस्चर का मेरे लिए बहुत महत्व है।'
आपको बता दें कि अनुपम और रॉबर्ट ने पहली बार 2012 की आई फिल्म 'सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक' में साथ काम किया था। इसके बाद दोनों की खास दोस्ती हो गई।
ट्विटर पोस्ट
पोस्ट देखें
MEETING MR. ROBERT DE NIRO! ❤️❤️How could I come to America and not meet my dearest friend, and world’s FINEST actor, Mr. Robert De Niro? ❤️
— Anupam Kher (@AnupamPKher) October 5, 2026
Meeting this legend is always a joy, and once again, one of the most special highlights of my trip to America and Canada with me play… pic.twitter.com/16BeupfVs1