NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'राज' से 'विजय' तक, इन किरदारों से लोगों के दिलों में जिंदा हैं ऋषि कपूर   
    अगली खबर
    'राज' से 'विजय' तक, इन किरदारों से लोगों के दिलों में जिंदा हैं ऋषि कपूर   
    जानिए ऋषि कपूर के यादगार किरदार

    'राज' से 'विजय' तक, इन किरदारों से लोगों के दिलों में जिंदा हैं ऋषि कपूर   

    लेखन पलक
    Apr 30, 2024
    11:34 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड पर अमिट छाप छोड़ने वाले दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने छोटी सी उम्र में इंडस्ट्री में कदम रखा था। ऋषि ने जब फिल्मी सफर शुरू किया तो कमाल कर दिया।

    उन्होंने कई रोमांटिक फिल्में की, जिससे उन्हें रोमांटिक हीरो का तमगा मिला। हालांकि, 67 साल की उम्र में 30 अप्रैल, 2020 को ऋषि कैंसर से जंग हार गए।

    आज उनकी चौथी पुण्यतिथि है।

    हम आपको उनकी यादगार भूमिकाएं बताएंगे, जिनके जरिए वह लोगों के दिलों में जिंदा हैं।

    #1

    'बॉबी' में 'राज' बन छाए ऋषि

    ऋषि ने साल 1973 में आई फिल्म 'बॉबी' से बतौर हीरो इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में ऋषि ने राज की भूमिका निभाई थी।

    सामाजिक बाधाओं का सामना करने वाले एक युवा प्रेमी के रूप में जिस तरह का अभिनय ऋषि ने किया था वह काबिल-ए-तारीफ था। अभिनेता को इस किरदार ने उन्हें ना केवल तब प्रसिद्धि दिलाई थी, बल्कि यह अब भी भारतीय सिनेमा में प्रतिष्ठित है।

    फिल्म में उनके साथ डिंपल कपाड़िया दिखी थीं।

    #2

    'अमर अकबर अन्थनी' में 'अकबर'

    साल 1977 में आई 3 बिछड़े भाइयों के इर्द-गिर्द बुनी गई 'अमर अकबर अन्थनी' में बेशक ऋषि के साथ दो दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना रहे हों, लेकिन उन्होंने अकबर अल्हाबादिया के रूप में अपनी मौजूदगी शानदार ढंग से कराई थी।

    ऋषि के ऊर्जावान प्रदर्शन ने इसकी मनोरंजक कहानी में नया आकर्षण जोड़ा था। फिल्म में ऋषि की जोड़ी उनकी पत्नी नीतू कपूर के साथ बनी थी।

    फिल्म से उनका गाना 'पर्दा है पर्दा' काफी मशहूर हुआ था।

    #3

    'कर्ज' में 'विजय'

    सुभाष घई निर्देशित साल 1980 में रिलीज हुई रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'कर्ज' में विजय के रूप में ऋषि ने एक यादगार प्रदर्शन किया था।

    इसमें ऋषि ने अपनी हत्या का बदला लेने के लिए पुनर्जन्म लेकर आए व्यक्ति का किरदार निभाया था। इस किरदार में देखकर दर्शकों ने उनकी खूब वाहवाही की थी।

    फिल्म में टीन मुनिम और सिमी ग्रेवाल भी थीं। ऋषि के अभिनय और कहानी के साथ ही फिल्म के गानों की भी काफी चर्चा हुई थी।

    #4

    'प्रेम रोग' में 'प्रेम'

    ऋषि के यादगार किरदारों की बात हो और राज कपूर की 'प्रेम रोग' का नाम ना आए ऐसा हो नहीं सकता।

    फिल्म में ऋषि ने प्रेम नामक लड़के की भूमिका निभाई थी, जो एक विधवा से प्यार कर बैठता है। इस किरदार के लिए ऋषि को समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक से प्रशंसा मिली थी। इतना ही नहीं फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था।

    'प्रेम रोग' में वह पद्मिनी कोल्हापुरी के साथ दिखे थे।

    #5

    'चांदनी' में 'राज मल्होत्रा'

    साल 1989 में यश चोपड़ा ने एक फिल्म 'चांदनी' बनाई थी, जिसमें ऋषि की जोड़ी श्रीदेवी के साथ जमी थी। फिल्म में दोनों की लाजवाब केमिस्ट्री दिखी थी, जिसने सबको दीवाना कर दिया था।

    फिल्म में ऋषि ने राज मल्होत्रा नामक एक अमीर लड़के का किरदार निभाया था, जो छोटे घर की चांदनी से प्यार कर बैठता है। राज के किरदार में ऋषि ने अपने अभिनय से जान फूंक दी थी।

    फिल्म के गाने भी खूब मशहूर हुए थे।

    जानकारी

    बेटी रिद्धिमा और नीतू ने किया याद

    ऋषि बेटी रिद्धिमा कपूर और नीतू ने सोशल मीडिया पर ऋषि को याद करते हुए एक पोस्ट साझा किया। रिद्धिमा ने पिता के साथ बचपन की तस्वीर साझा की और लिखा, 'जिन्हें हम प्यार करते हैं वे दूर नहीं जाते, वे हमारे साथ चलते हैं।'

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऋषि कपूर
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    ऋषि कपूर

    राकेश रोशन की फिल्म में नजर आ सकते हैं ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर बॉलीवुड समाचार
    ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने नेपोटिज्म पर किया करीना-रणबीर का बचाव मुंबई
    परेश रावल ने ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' की शूटिंग फिर शुरू की बॉलीवुड समाचार
    ..जब ऋषि कपूर ने अमिताभ बच्चन के साथ काम करने से कर दिया था मना मनोरंजन

    बॉलीवुड समाचार

    अरिजीत सिंह को सुन उनके मुरीद हो गए थे संजय लीला भंसाली, दिया था बड़ा मौका अरिजीत सिंह
    अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया को मिला बॉलीवुड में ब्रेक, बनीं अगस्त्य नंदा की जोड़ीदार अक्षय कुमार
    अमोल पराशर को डेट कर रहीं हैं कोंकणा सेन, पूर्व पति रणवीर शौरी ने लगाई मोहर रणवीर शौरी
    आयुष शर्मा का ट्रोलिंग पर छलका दर्द, बोले- मीडिया ने हमेशा मुझे गिराया है सलमान खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025